Google online ad market : सर्च इंजन गूगल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गूगल के डिजिटल विज्ञापन कारोबार को लेकर अमेरिका के न्याय विभाग ने उसके खिलाफ केस किया है। गूगल पर आरोप लगा है कि उसने डिजिटल एडवरटाइजिंग बिजनेस में अपने प्रभाव का गलत इस्तेमाल किया है। सरकार ने अपनी शिकायत में कहा है कि 'डिजिटल विज्ञापन तकनीक में अपने प्रभुत्व को चुनौती देने वाले किसी भी खतरे को पूरी तरह से मिटाने के लिए गूगल ने गलत तरीकों का इस्तेमाल किया है।'
गूगल पर एंटीट्रस्ट कानून का उल्लंघन करने का आरोप।
एंटीट्रस्ट कानून का उल्लंघन करने का आरोप
रिपोर्टों के मुताबिक न्याय विभाग ने कोर्ट से अपील की है कि वह गूगल को अपना एड एक्सचेंज AdX सहित एड मैनेजर सूट छोड़ने के लिए बाध्य करे। अमेरिकी न्याय विभाग के इस कदम पर गूगल की तरफ से अभी तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अमेरिका न्याय विभाग का यह केस गूगल के खिलाफ सरकार की दूसरी बड़ी शिकायत है। उस पर एंटीट्रस्ट कानून का उल्लंघन का आरोप लगा है। शिकायत में एड मार्केट में दबदबा बनाने के लिए गूगल की आलोचना की गई है।
US Justice Dept sues Google for its dominance of online advertising market, launching new legal battle, AFP report… t.co/yZPNtKDw1t
— ANI (@ANI) Jan 25, 2023
आठ राज्य भी आए न्याय विभाग के साथ
न्याय विभाग ने गूगल के खिलाफ यह केस 2020 में दायर किया। यह केस सर्च में गूगल के एकाधिकार पर प्रमुखता की ओर इशारा करती है। इस केस की सुनवाई सितंबर से शुरू होगी। दिलचस्प बात यह है कि गूगल के गृह राज्य कैलिफोर्निया सहित आठ राज्य भी न्याय विभाग के इस मुकदमे में मंगलवार को शामिल हो गए।
केस दायर होने के बाद गूगल के शेयर गिरे
गूगल के खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद उसके शेयर 1.3 फीसद गिर गए। कोर्ट में दायर शिकायत में कहा गया है कि 'Google ने सार्थक प्रतिस्पर्धा को विफल किया और डिजिटल विज्ञापन उद्योग में नवाचार को हतोत्साहित किया। जबकि उसने अपने लिए प्रतिस्पर्धा से खूब लाभ कमाया। आज के शक्तिशाली इंटरनेट को जिन्होंने संभव बनाया है, गूगल ने ऐसे विज्ञापनदाताओं एवं प्रकाशकों के हितों का समर्थन करने वाले मुक्त बाजार को निष्पक्ष तरीके से काम करने से रोका है।'
