दुनिया

11 अमेरिकियों की मौत के बाद हमास के खिलाफ जंग में उतरा अमेरिका, शुरू की इजराइल को हथियारों की आपूर्ति

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 10, 2023, 01:56 PM IST

Israel War: अमेारिकी रक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सैन्य मदद के साथ विमानों ने इजराइल के लिए उड़ान भरी है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं स्पष्ट किया कि अमेरिका ने कौन-से हथियार इजराइल भेजे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी जहाजों को क्षेत्र में स्थानांतरित करने का फैसला इन गुटों को युद्ध में कूदने या उसे बढ़ावा देने से रोकने के लिए लिया गया है।

Image

हमास के खिलाफ जंग में उतरा अमेरिका

Photo : AP

Israel War: हमास के हमले में 11 अमेरिकियों की मौत के बाद जंग में इजराइल का साथ देने के लिए अमेरिका भी उतर गया है। अमेरिका ने इजराइल को आवश्यक हथियारों और सैन्य उपकरणों की आपूर्ति शुरू कर दी है। पेंटागन यह पता लगाने के लिए अपने शस्त्रागारों का जायजा ले रहा है कि हमास के साथ युद्ध में इजराइल की मदद के लिए और क्या भेजा जा सकता है।

अमेारिकी रक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सैन्य मदद के साथ विमानों ने इजराइल के लिए उड़ान भरी है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं स्पष्ट किया कि अमेरिका ने कौन-से हथियार इजराइल भेजे हैं। अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि अमेरिका क्षेत्र में हिज्बुल्ला और ईरान समर्थित अन्य आतंकवादी समूहों की गतिविधियों पर करीबी नजर रख रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी जहाजों को क्षेत्र में स्थानांतरित करने का फैसला इन गुटों को युद्ध में कूदने या उसे बढ़ावा देने से रोकने के लिए लिया गया है।

बाइडन ने किया सैन्य सहायता भेजने का फैसला

अमेरिका ने राष्ट्रपति जो बाइडन की इस घोषणा के बीच इजराइल को सैन्य सहायता भेजने का फैसला किया है कि इजराइल के खिलाफ हमास के हमलों में जान गंवाने वाले अमेरिकियों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। अधिकारी ने कहा कि अमेरिका आतंकवादी समूहों और अन्य देशों को यह स्पष्ट संदेश देना चाहता है कि उन्हें इजरायल का समर्थन करने की अमेरिकी प्रतिबद्धता पर सवाल नहीं उठाना चाहिए। हालांकि, उन्होंने इस सवाल पर कोई टिप्पणी नहीं की कि युद्ध में अमेरिकी सैन्य बलों का इस्तेमाल किया जाएगा या नहीं।

हथियार की आपूर्ति के साथ खुद की भी सुरक्षा करेगा अमेरिका

अधिकारी ने माना कि अमेरिका के पास यूक्रेन और इजराइल की हथियार जरूरतों को पूरा करने और अमेरिका की सुरक्षा बनाए रखने की क्षमता है, लेकिन उन्होंने कहा कि नये युद्ध के लिए हथियारों की तीव्र आपूर्ति की आवश्यकताओं ने चिंताएं बढ़ा दी हैं। सेना की सचिव क्रिस्टीन वर्मुथ ने सोमवार को कहा था कि कांग्रेस (अमेरिकी संसद) को जल्द ही और अधिक राशि को मंजूरी देनी चाहिए, ताकि अमेरिका इजराइल और यूक्रेन को उन हथियारों और युद्ध सामग्री की आपूर्ति कर सके, जिनकी उन्हें सख्त जरूरत है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article