दुनिया

'अमेरिका पुराना दोस्त...', ट्रंप की जीत पर बोला पाकिस्तान, कहा-चीन के साथ हमारे संबंध नहीं होंगे प्रभावित

अमेरिका में ट्रंप की जीत को लेकर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी है पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान और अमेरिका पुराने दोस्त और साझेदार हैं।

Image

ट्रंप की जीत को लेकर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय की प्रवक्ता ने कहा कि उनका देश और अमेरिका 'पुराने मित्र और साझेदार' हैं। प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने यह भी कहा कि अमेरिका के नए राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप के निर्वाचन से चीन के साथ पाकिस्तान के संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने नवनिर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को बधाई दी।

उन्होंने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा, 'अमेरिका के साथ हमारे संबंध दशकों पुराने हैं और हम सभी क्षेत्रों में पाकिस्तान और अमेरिका के संबंधों को और मजबूत एवं व्यापक करने को लेकर आशान्वित हैं।'

पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस के साथ संबंधों को बहाल करने और यूक्रेनी संकट को समाप्त करने की इच्छा पर ध्यान देने की जरूरत है, उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी। व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत हासिल करने पर डोनाल्ड ट्रंप को बृहस्पतिवार को बधाई दी। यह अमेरिका में मतदान के परिणाम पर रूसी नेता की पहली सार्वजनिक टिप्पणी है।पुतिन ने काला सागर स्थित सोची रिसॉर्ट में एक अंतरराष्ट्रीय फोरम के सम्मेलन में दिए भाषण के बाद यह टिप्पणी की।

पुतिन ने एक प्रश्नोत्तर सत्र में कहा, ‘‘इस अवसर पर मैं अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई देना चाहता हूं।’’रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को डोनाल्ड ट्रंप को 47वें राष्ट्रपति के रूप में व्हाइट हाउस में शानदार वापसी करते हुए अमेरिकी चुनाव जीतने पर बधाई दी। अमेरिकी चुनावों के नतीजों पर अपनी पहली सार्वजनिक टिप्पणी में रूसी नेता ने कहा कि वह ट्रंप से बात करने के लिए तैयार हैं, उन्होंने अमेरिका-रूस संबंधों को बहाल करने और यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने की दिशा में काम करने की जरूरत पर जोर दिया।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article