अल-कायदा से जुड़े आतंकी संगठन का मोगादिशु में कहर, होटल पर हमले में 32 की मौत, कई घायल

सोमालिया पुलिस ने कहा कि राजधानी मोगादिशु में सम्रुद तट पर स्थित होटल पर किए गए हमले में 32 लोगों की मौत हो गई और 63 अन्य घायल हो गए।

Terrorist Attack in Mogadishu: अल-कायदा से जुड़े एक आतंकी संगठन ने सोमालिया में मोगादिशु के एक होटल पर भीषण हमला किया है जिसमें 32 की मौत हो गई है। सोमालिया पुलिस ने कहा कि राजधानी मोगादिशु में सम्रुद तट पर स्थित होटल पर किए गए हमले में 32 लोगों की मौत हो गई और 63 अन्य घायल हो गए। अल-कायदा से जुड़े एक संगठन ने इसकी जिम्मेदारी ली है।

Somalia attack

मोगादिशु में होटल पर हमला (फाइल फोटो)

पुलिस प्रवक्ता मेजर अब्दिफतह अदन हस्सा ने पत्रकारों को बताया कि हमले में एक सैनिक की मौत हो गई और मारे गे अन्य लोग नागरिक थे। हमले में एक अन्य सैनिक घायल भी हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट के बाद गोलीबारी भी हुई।

End of Feed