Terrorist Attack in Mogadishu: अल-कायदा से जुड़े एक आतंकी संगठन ने सोमालिया में मोगादिशु के एक होटल पर भीषण हमला किया है जिसमें 32 की मौत हो गई है। सोमालिया पुलिस ने कहा कि राजधानी मोगादिशु में सम्रुद तट पर स्थित होटल पर किए गए हमले में 32 लोगों की मौत हो गई और 63 अन्य घायल हो गए। अल-कायदा से जुड़े एक संगठन ने इसकी जिम्मेदारी ली है।
पुलिस प्रवक्ता मेजर अब्दिफतह अदन हस्सा ने पत्रकारों को बताया कि हमले में एक सैनिक की मौत हो गई और मारे गे अन्य लोग नागरिक थे। हमले में एक अन्य सैनिक घायल भी हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट के बाद गोलीबारी भी हुई।
वहीं, पूर्वी अफ्रीका में अल-कायदा के सहयोगी संगठन अल-शबाब ने अपने रेडियो के जरिए कहा कि हमला उसके लड़ाकों ने किया। देश की सरकारी ‘सोमाली नेशनल न्यूज एजेंसी’ ने बताया कि सुरक्षा बलों ने हमलावरों को मार गिराया। गोलीबारी में किसी के हताहत होने के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई। मोगादिशु के एक लोकप्रिय क्षेत्र लीडो तट पर शुक्रवार रात काफी चहल-पहल थी क्योंकि सप्ताहांत में सोमालियाई लोग यहां घूमने के लिए आते हैं।
