गाजा के सबसे बड़े रिफ्यूजी कैंप पर इजरायल का हवाई हमला, अल जजीरा का दावा-मारे गए स्टॉफ के 19 परिजन

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 1, 2023, 12:26 PM IST

Israeli Airstrike On Gaza: इजरायल की जमीनी सेना गाजा में दाखिल हो चुकी है और टैंकों एवं बख्तरबंद गाड़ियों के साथ धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। आईडीएफ की योजना उत्तरी गाजा का तीन तरफ से घेरेबंदी कर उसे पूरी तरह से अलग-थलग कर देना है, ताकि हमास के आतंकियों को किसी तरह की मदद नहीं मिल पाए।

Israeli Airstrike On Gaza: गाजा में हवाई हमलों के साथ-साथ इजरायल की सेना जमीनी हमले भी कर रही है। इस बीच न्यूज चैनल अल जजीरा ने बुधवार को दावा किया कि गाजा सिटी के घनी आबादी वाले जबालिया राहत-शिविर पर इजरायल के हवाई हमलों में उसके स्टाफर मोहम्मद अबू अल-कुस्मान के 19 परिजन मारे गए। चैनल का कहना है कि शरणार्थी शिविर पर इजरायल का यह हवाई हमला मंगलवार को हुआ। बताया जाता है कि इजरायल के इस हमले में हमास का एक कमांडर और कम से कम 50 फिलिस्तीनी मारे गए।

शरणार्थी शिविर पर इजरायल का हवाई हमला

हमले के एक दिन बाद सोशल मीडिया पर अल जजीरा ने कहा कि 'वह इस हमले की निंदा करता है। इस हमले में एसएनजी इंजीनियर मोहम्मद अबू अल-कुसमान के परिवार के 19 लोग मारे गए हैं।' रिपोर्टों के मुताबिक इजरायली सेना ने मंगलवार को किए गए हवाई हमलों में गाजा शहर के समीप एक शरणार्थी शिविर के अपार्टमेंट इमारतों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान सामने आई फुटेज में बचावकर्मी पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को मलबे से बाहर निकालते हुए दिखे।

End of Feed