मॉस्को में अजित डोभाल और रूसी उप प्रधानमंत्री की अहम मुलाकात, रक्षा, ऊर्जा और वैश्विक सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

Ajit Doval Russia Visit: अजित डोभाल ने मॉस्को में रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष और वैश्विक सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की।

Ajit Doval Russia Visit: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने रूस की राजधानी मॉस्को में रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है और दुनिया के कई बड़े व्यापारिक समुद्री मार्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। इसके अलावा दुनिया में तेजी से बदल रहे राजनीतिक माहौल और बहुध्रुवीय व्यवस्था को लेकर भी कई देशों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है।

Ajit Doval Russia visit

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल ने रूस के उप प्रधानमंत्री मंटुरोव से मुलाकात की (फाइल फोटो)

रूस के सुरक्षा प्रमुख सर्गेई शोइगु से भी की बैठक

अजीत डोभाल बुधवार को मॉस्को पहुंचे थे। वहां उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मंच और सुरक्षा मामलों के उच्च प्रतिनिधियों की 14वीं बैठक में हिस्सा लिया। इस मंच पर दुनिया के कई देशों के सुरक्षा अधिकारियों ने वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा की। मॉस्को दौरे (India Russia Relations) के दौरान डोभाल ने रूस के सुरक्षा प्रमुख सर्गेई शोइगु से भी अलग से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने सुरक्षा सहयोग और अंतरराष्ट्रीय हालात पर बातचीत की।

End of Feed