150 साल बाद अमेरिका में फिर दोहराया गया इतिहास, ट्रंप से पहले गिरफ्तार हुए थे राष्ट्रपति यूलिसिस एस ग्रांट

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Apr 5, 2023, 12:47 PM IST

Ulysses S Grant : यूलिसिस की गिरफ्तारी का मामला उस समय सुर्खियों में नहीं आया। यह मामला 1908 तक प्रेस से दूर रहा। साल 1908 में वाशिंगटन के 'द संडे स्टार' अखबार ने रिटायर हो चुके उस पुलिस अधिकारी का साक्षात्कार लिया जिसने अमेरिका के 18वें राष्ट्रपति को गिरफ्तार किया था। तब जाकर यह मामला प्रकाश में आया।

Ulysses S Grant : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फिर सुर्खियों में हैं। कदाचार के मामले में सोमवार रात थोड़ी देर के लिए उनकी गिरफ्तारी हुई। ट्रंप पर आरोप है कि 2016 में राष्ट्रपति पद के चुनाव के दौरान उन्होंने अपने खिलाफ नकारात्मक बातें रोकने के लिए अवैध रूप से धन का भुगतान किया। ट्रंप पर लगे 34 संगीन आरोपों में एडल्ट स्टार स्टार्मी डेनियल को पैसे देने का आरोप भी है। आरोप है कि डेनियल को चुप रहने के लिए ट्रंप की ओर से उन्हें पैसे दिए गए। हालांकि, इन आरोपों को ट्रंप ने सिरे से खारिज हुए खुद को निर्दोष बताया है।

donald trump Ulysses S Grant

बग्धी तेज चलाने पर गिरफ्तार हुए थे राष्ट्रपति यूलिसिस।

बग्घी तेज चलाने पर गिरफ्तार हुए यूलिसिस एस ग्रांट

कदाचार के मामले में गिरफ्तार होने वाले ट्रंप अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति हैं। हालांकि, इसी तरह का मामला आज से 150 साल पहले भी अमेरिका में आया था जब तत्कालीन राष्ट्रपति यूलिसिस एस ग्रांट की गिरफ्तारी हुई थी। साल 1872 में राष्ट्रपति यूलिसिस को वाशिंगटन में अपनी बग्घी तेज गति से चलाने पर गिरफ्तार होना पड़ा था। वाशिंगटन की सड़कों पर गश्त करने वाले पुलिसकर्मी ने पहली बार उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया लेकिन जब राष्ट्रपति दूसरी बार बग्घी तेज गति से दौड़ाते दिखे तो पुलिसकर्मी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

End of Feed