अबूधाबी में आज से जनता के लिए खुल गया सबसे बड़ा हिंदू मंदिर, इसकी भव्यता देख दुनिया हैरान

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 1, 2024, 12:38 PM IST

इस भव्य मंदिर का उद्घाटन 14 फरवरी को एक समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने किया था, जिसमें 5000 से अधिक आमंत्रित लोग शामिल हुए थे।

Abu Dhabi Hindu Temple Opened: अबू धाबी में बना पहला हिंदू मंदिर आज 1 मार्च से आम जनता के लिए खोल दिया गया है। इस मंदिर का उद्घाटन 14 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इस मंदिर का निर्माण बोचासनवासी श्री अक्षर पुरूषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) द्वारा लगभग 700 करोड़ रुपये की लागत से दुबई-अबू धाबी शेख जायद राजमार्ग पर अल रहबा के पास अबू मुरीखा में 27 एकड़ जमीन पर किया गया है। इस मंदिर की भव्यता देख पूरी दुनिया हैरान है।

Abu dhabi mandir

जनता के खुल गया अबू धाबी का मंदिर

पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन

इस भव्य मंदिर का उद्घाटन 14 फरवरी को एक समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने किया था, जिसमें 5000 से अधिक आमंत्रित लोग शामिल हुए थे। मंदिर के एक प्रवक्ता ने कहा कि 15 से 29 फरवरी तक पहले से पंजीकरण कराने वाले विदेशी श्रद्धालुओं या वीआईपी मेहमानों को मंदिर में दर्शन की अनुमति दी गई थी। मंदिर 1 मार्च से सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक जनता के लिए खुला रहेगा। मंदिर हर सोमवार को आगंतुकों के लिए बंद रहेगा।

End of Feed