Singapore Airlines Emergency Landing: सिंगापुर एयरलाइन ने कहा कि लंदन से आने वाली सिंगापुर एयरलाइंस की एक उड़ान को गंभीर अशांति के कारण मंगलवार को बैंकॉक में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी, जिसमें विमान में सवार एक यात्री की मौत हो गई और घायल होने की सूचना है। एयरलाइन ने एक बयान में कहा, बोइंग 777-300ER विमान 211 यात्रियों और 18 चालक दल के साथ सिंगापुर जा रहा था, जब इसकी आपातकालीन लैंडिंग हुई।
बताया जा रहा है कि सिंगापुर एयरलाइन की फ्लाइट में एयर टर्बुलेंस हुआ जिसकी वजह से एक यात्री की मौत हो गई और 30 घायल हो गए। सिंगापुर एयरलाइन्स की फ्लाइट ने लंदन से भारतीय समय के मुताबिक देर रात 2:45 बजे उड़ान भरी थी, इस दौरान तेज झटकों की वजह से एक पैसेंजर की मौत हो गई।
प्लेन में 211 पैसेंजर और 18 क्रू मेंबर सवार थे, वहीं थाईलैंड की अथॉरिटी ने एंबुलेंस और इमरजेंसी टीमों को एयरपोर्ट के लिए रवाना कर दिया, प्लेन की लैंडिंग के तुरंत बाद एंबुलेस की कई गाड़ियां एयरपोर्ट पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया।

Singapore Airlines Emergency Landing
सिंगापुर एयरलाइंस का बयान
सिंगापुर एयरलाइंस ने एक बयान में कहा, 'हम टर्बुलेंस में जान गंवाने वाले पैसेंजर के परिवार के प्रति शोक जाहिर करते हैं' एयरलाइंस ने कहा कि वह घायल यात्रियों को मेडिकल हेल्प देने के लिए थाईलैंड की अथॉरिटी के संपर्क में है, आगे की मदद के लिए एक टीम को बैंकॉक भेजा जा रहा है'
