यूरोप के 3 देशों में आए भूकंप के जोरदार झटके, रोमानिया में केंद्र, तो यूक्रेन और मोल्दोवा तक असर; 1977 के बाद सबसे बड़ा झटका

यूक्रेनी मीडिया और भूवैज्ञानिक आंकड़ों के मुताबिक, साल 1977 के बाद से यूक्रेन में इस तीव्रता (Magnitude 5.3) का यह सबसे बड़ा और शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया है।

यूरोप के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्से में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बीती रात एक शक्तिशाली भूकंप ने धरती को हिला कर रख दिया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई। इसका केंद्ररोमानिया में था, लेकिन इसके झटके इतने ताकतवर थे कि इसका असर पड़ोसी देशों मोल्दोवा और यूक्रेन में भी स्पष्ट रूप से महसूस किया गया।

ukraine earthquake

यूक्रेन सहित 3 देशों में भूकंप के झटके

रोमानिया में था केंद्र

भूकंप का मुख्य केंद्र रोमानिया के क्षेत्र में स्थित था, जिसके चलते वहां सबसे तेज झटके महसूस किए गए। अचानक आए इस कंपन से डरे-सहमे लोग अपने घरों और इमारतों से बाहर सड़कों पर निकल आए।

End of Feed