Knife Attack: जर्मनी के रेलवे स्टेशन पर चाकू से हमला, 17 लोग घायल, महिला पर आरोप, ऐसा था मंजर

Germany Knife Attack: जर्मनी के हैम्बर्ग सेंट्रल ट्रेन स्टेशन पर चाकू से हमला, कम से कम 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

Germany Knife Attack: जर्मनी के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन, सेंट्रल स्टेशन, हैम्बर्ग में चाकू से हमला हुआ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, शुक्रवार, 23 मई को जर्मनी के हैम्बर्ग में सेंट्रल स्टेशन पर चाकू से हमला कर 17 लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया गया इस घटना का आरोप एक महिला पर है।

Germany Stabbing Incident

जर्मनी के रेलवे स्टेशन पर चाकू से हमला

स्थानीय समाचार रिपोर्टों के अनुसार, हमला स्टेशन के भीड़ भरे प्लेटफ़ॉर्म पर और प्रतीक्षारत लंबी दूरी की ट्रेन के सामने हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे के आसपास अराजकता का दृश्य बताया, जब हमलावर ने यात्रियों पर बेतरतीब ढंग से चाकू से हमला करना शुरू कर दिया। कुछ लोग 'बुरी तरह से घायल' हुए, वहीं कुछ अन्य 'हल्के से घायल' हुए हैं।

End of Feed