दुनिया

American Bombs: 900 किलो वजनी अमेरिकी बमों की खेप पहुंची इजरायल, बाइडेन ने लगाई थी रोक

American bombs reached Israel: संयुक्त राज्य अमेरिका से भारी बमों की खेप, इजरायल पहुंच गई है। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बाइडेन प्रसाशन ने इस खेप को रोक दिया था।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

American bombs reached Israel: इजरायली मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एमके-84 2,000-पाउंड के बमों से लदा एक जहाज शनिवार रात को अशदोद बंदरगाह पहुंचा। जहाज के बंदरगाह पहुंचने के बाद बमों को दर्जनों ट्रकों में लादकर इज़रायली एयरबेस ले जाया गया।रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने बमों के आगमन की सराहना करते हुए कहा, 'ट्रंप प्रशासन की ओर से जारी की गई गोला-बारूद की खेप शनिवार रात इजरायल में पहुंची। यह वायु सेना और इजरायल डिफेंस सोर्सेज (आईडीएफ) के लिए एक महत्वपूर्ण संपत्ति है। यह इजरायल और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच मजबूत गठबंधन का एक और सबूत है।'

मंत्रालय के अनुसार, अक्टूबर 2023 में युद्ध की शुरुआत के बाद से, 678 परिवहन विमानों और 129 जहाजों के माध्यम से 76,000 टन से अधिक सैन्य उपकरण इजरायल पहुंचे हैं, जिनमें से अधिकांश अमेरिका से आए हैं।एमके-84 (मार्क-84) या बीएलयू-117, 2,000 पाउंड (900 किलोग्राम) का अमेरिकी एयरक्राफ्ट बम है। यह मार्क 80 सीरीज के हथियारों में सबसे बड़ा है। वियतनाम युद्ध के दौरान सेवा में आने के बाद, से इसका इस्तेमाल अमेरिका ने आमतौर पर किया है। यह फिलहाल अमेरिका का छठा सबसे भारी बम है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 25 जनवरी को कहा था कि उन्होंने अमेरिकी सेना को निर्देश दिया है कि वह पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा इजरायल को 2,000 पाउंड के बमों की आपूर्ति पर लगाई गई रोक को हटा दें।ट्रंप ने कहा था, 'हमने उन्हें (बम) आज रिहा कर दिया। और वे उन्हें अपने पास रखेंगे। उन्होंने उनके लिए भुगतान किया और वे लंबे समय से उनका इंतजार कर रहे थे।'

पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इन बमों की डिलीवरी पर रोक लगा दी थी क्योंकि उन्हें चिंता थी कि ये फिलिस्तीनी एन्क्लेव में इजरायल के युद्ध के दौरान नागरिक आबादी, विशेष रूप से गाजा के राफा में, इस्तेमाल हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बाइडेन प्रशासन ने 7 अक्टूबर, 2023 इजरायल पर हमास हमले के बाद इजरायल को हजारों 2,000 पाउंड के बम भेजे थे, लेकिन एक शिपमेंट पर रोक लगा दी थी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article