बुर्किना फासो नरसंहार में 70 की मौत, मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 14, 2023, 09:28 AM IST

Burkina Faso Massacre : यूरोपीय संघ ने रविवार को कहा था कि गांव में हुए इस नरसंहार में मृतक संख्या 100 है,लेकिन ग्नानौ ने कहा कि जांचकर्ता पीड़ितों के परिजन से मिल रहे हैं और वे मृतक संख्या 70 होने संबंधी जानकारी जल्द ही अद्यतन करेंगे।

Burkina Faso Massacre : उत्तरी बुर्किना फासो के एक गांव में इस महीने की शुरुआत में अज्ञात हमलावरों ने करीब 70 लोगों की हत्या कर दी, जिनमें अधिकतर महिलाएं एवं बच्चे शामिल हैं। प्रशासन ने सोमवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि इस नरसंहार की जांच की जा रही है।

Burkina Faso Massacre

बुर्किना फासो में नरसंहार।

अभियोजक साइमन बी ग्नानौ ने बताया कि यह हमला बौलसा शहर से करीब 60 किलोमीटर दूर जाओंगो गांव में हुआ।

End of Feed