न इबोला और न ही मारबर्ग, अब एक नई बीमारी ने मचाई तबाही, 60 की मौत, 1000 से ऊपर भर्ती; WHO भी 'फेल'

कांगो के इक्वेटर प्रांत में एक नई बीमारी से इस साल करीब 60 साल मर चुके हैं। साथ ही सैकड़ो की संख्या में अस्पताल में भर्ती हैं। कांगो के स्वास्थ्य अधिकारी और WHO के स्वास्थ्य अधिकारी इस नई बीमारी का पता लगाने में जुटे हैं।

भारत से 6,806 किलोमीटर दूर स्थित कांगो में एक नई बीमारी ने ऐसा कहर मचाया है कि 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, हजार से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इतना ही नहीं इस बीमारी का पता लगाने में अभी तक WHO भी फेल दिख रहा है, WHO के विशेषज्ञ इस नई वायरस का पता लगाने में जुटे हैं। पहले इबोला और मारबर्ग वायरस को लेकर दावा किया जा रहा था, लेकिन ये दावे भी खारिज हो चुके हैं।

End of Feed