दुनिया

Rockets Fired: लेबनान से हिजबुल्लाह ने इजरायल पर की रॉकेट हमलों की बौछार, एक्शन में आया आयरन डोम

Rockets Fired towards Israel: दक्षिणी लेबनान से इजराइल की ओर लगभग 50 रॉकेट दागे गए हैं ऐसा रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है, इस घटना पर इजरायल ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

Image

दक्षिणी लेबनान से इजराइल की ओर लगभग 50 रॉकेट दागे गए (फाइल फोटो)

Rockets Fired towards Israel: मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने के साथ ही, रविवार (स्थानीय समय) को दक्षिणी लेबनान से इजराइल की ओर लगभग 50 रॉकेट दागे गए, स्काई न्यूज ने इजराइली मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए बताया। वीडियो में इजराइल की आयरन डोम रक्षा प्रणाली को क्षेत्र में सक्रिय होते हुए दिखाया गया है।

हिजबुल्लाह ने एक बयान में कहा कि उसने इजराइल की नई बस्ती बेत हिलेल पर रॉकेट से हमला किया। यह गाजा में फिलिस्तीनी गांवों पर इजराइल के हमलों के जवाब में है, जिसमें नागरिक घायल हुए हैं। हिजबुल्लाह फिलिस्तीनी लोगों और उनके प्रतिरोध का समर्थन कर रहा है।

'पहली बार दर्जनों Katyusha rockets से उस पर बमबारी की'

एक बयान में हिजबुल्लाह ने कहा- 'गाजा पट्टी में हमारे दृढ़ फिलिस्तीनी लोगों के समर्थन में और उनके बहादुर और सम्मानजनक प्रतिरोध के समर्थन में, और दृढ़ दक्षिणी गांवों और सुरक्षित घरों पर इजरायली दुश्मन के हमलों के जवाब में, विशेष रूप से काफ़र किला और डेयर सिरयान के गांवों को निशाना बनाकर किए गए हमलों और घायल नागरिकों के जवाब में, इस्लामिक प्रतिरोध ने बेत हिलेल की नई बस्ती को अपने फायर शेड्यूल में शामिल किया और पहली बार दर्जनों कत्यूषा रॉकेटों (Katyusha rockets) से उस पर बमबारी की।'

इस घटना पर इजरायल ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है

वहीं इस घटना पर इजरायल ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। गौर हो कि ईरान में हमास प्रमुख इस्माइल हानिया को ढेर किए जाने के बाद भी इजराइल के तेवर नर्म नहीं पड़े हैं। ईरान की धमकी भी इजराइल पर बेअसर है और फिलिस्तीनी संगठनों के खिलाफ उसका आक्रामक रवैया बरकरार है और लगातार हमलों को अंजाम दे रहा है। एक तरफ जहां ईरान, हिजबुल्ला और हमास, इजराइल को आंख दिखा रहे हैं वहीं दुश्मन देशों से घिरा ये देश नेतन्याहू के नेतृत्व में दुश्मनों पर लगातार वार कर रहा है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article