पाकिस्तानी सेना का MI-17 हेलीकॉप्टर PoK में हुआ दुर्घटनाग्रस्त; 5 सैन्यकर्मियों की मौत

Pakistan Helicopter Crash: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में सोमवार को पाकिस्तानी सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया जिसमें पांच सैन्यकर्मियों की मौत हो गई। एमआई 17 हेलीकॉप्टर दियामर में थकदास छावनी से लगभग 12 किलोमीटर दूर हुदोर गांव के पास रात लगभग एक बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।

Pakistan Helicopter Crash: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में सोमवार को पाकिस्तानी सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया जिसमें पांच सैन्यकर्मियों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एमआई-17 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, जो एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर निकला था, लेकिन उसमें तकनीकी खराबी आ गई जिसके बाद क्रैश लैंडिंग की कोशिश की गई।

MI-17 Helicopter

पाकिस्तानी सेना का एमआई-17 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त (फोटो साभार: iStock)

क्या है पूरा मामला?

पाकिस्तान सेना ने एक बयान जारी कर इस हादसे की पूरी जानकारी साझा की। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, विमान हादसा दियामर में थकदास छावनी से लगभग 12 किलोमीटर दूर हुदोर गांव के पास रात लगभग एक बजे हुआ था। बकौल सेना, मारे गए लोगों की पहचान पायलट-इन-कमांड मेजर आतिफ, सह-पायलट मेजर फैसल, फ्लाइट इंजीनियर नायब सूबेदार मकबूल, क्रू चीफ हवलदार जहाँगीर और क्रू चीफ नायक आमिर के रूप में हुई है।

End of Feed