दुनिया

जापान में कांपी धरती: 5.0 तीव्रता के झटकों से सहमे लोग; पीएम ताकाइची बोलीं - अलर्ट रहें, फिर आ सकता है भूकंप

जापान के उत्तरी नागानो प्रांत में जोरदार भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। जिसके बाद प्रधानमंत्री शाने ताकाइची ने लोगों से अलर्ट रहने के लिए कहा है।

Image

जापान में आया भूकंप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जापान के उत्तरी नागानो प्रांत में जोरदार भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि स्थानीय समयानुसार शनिवार दोपहर 1:20 बजे उत्तरी नागानो प्रांत में भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई है। जिसके बाद प्रधानमंत्री शाने ताकाइची ने लोगों से अलर्ट रहने के लिए कहा है।

प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आज दोपहर करीब 1:20 बजे, उत्तरी नागानो प्रीफेक्चर में भूकंप का सेंटर था, और नागानो प्रीफेक्चर के ओमाची शहर में जापानी स्केल पर 5 की मैक्सिमम सीस्मिक इंटेंसिटी के साथ तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के बाद सरकार ने तुरंत पीएम ऑफिस के क्राइसिस मैनेजमेंट सेंटर में प्रधानमंत्री ऑफिस कॉन्टैक्ट रूम बनाया।

लोगों से की अलर्ट रहने की अपील

लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए पीएम ताकाइची ने कहा कि मैंने नुकसान की स्थिति का आकलन करने, जनता को जानकारी देने और दूसरे मामलों के बारे में निर्देश जारी किए। जिन इलाकों में भूकंप के झटके तेज थे,वहां के लोगों से मैं कहना चाहती हूं कि वे उसी तीव्रता के भूकंप की संभावना के प्रति सतर्क रहें। द जापान टाइम्स के अनुसार, जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है। भूकंप का सेंटर प्रीफेक्चर के उत्तरी इलाके में था,जो 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

और भी आ सकते हैं भूकंप

ओमाची शहर में भूकंप की ऊपरी तीव्रता 5 और नागानो शहर में निचली तीव्रता 5 दर्ज की गई। ओगावा गांव में इसकी तीव्रता 4 दर्ज की गई, जबकि मात्सुमोतो शहर में इसकी तीव्रता 3 दर्ज की गई। इसके बाद जापान में एक और भूकंप के झटके महसूस हुए, जिसकी तीव्रता 3 थी। दूसरा भूकंप लगभग दो घंटे बाद दोपहर 3:30 बजे ओमाची में आया। टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी होल्डिंग्स ने कहा कि पड़ोसी निगाटा प्रीफेक्चर में काशीवाजाकी-कारीवा न्यूक्लियर पावर प्लांट में कोई गड़बड़ी नहीं मिली। अधिकारियों ने इलाके में ऐसे ही भूकंप आने की चेतावनी दी है और लोगों से सावधान रहने को कहा है।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article