Video: हिंदुओं के लिए अच्छी खबर! इस मुस्लिम देश में मिला हजारों साल पुराना मंदिर

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 27, 2023, 07:10 PM IST

ब्रिटिश म्यूजियम के पुरातत्वविदों ने 4500 साल पुराने मंदिर के अवशेषों का पता लगाया है। ये मंदिर गिरसू के प्राचीन शहर में मिला है। जानकारी के मुताबिक ये बेहद ही पुराना सुमेरियन मंदिर है। बताया जाता है कि गिरसू मेसोपोटामिया के केंद्र में एक हलचल भरा सांस्कृतिक केंद्र था। पुरातत्वविदों को उम्मीद है कि यहां कुछ और दफन राज उन्हें मिल सकते हैं।

Ayodhya में इस साल के आखिर तक या 2024 की शुरूआत में भव्य Ram Mandir बनकर तैयार हो जाएगा। दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में दुनिया का सबसे बड़ा वैदिक मंदिर बन रहा है। इसी बीच मुस्लिम देश इराक से हिंदुओं के लिए एक बड़ी अच्छी खबर आई है। वहां हजारों साल पुराना एक मंदिर मिला है।

ब्रिटिश संग्रहालय ने बताया है कि इराक में पुरातत्वविदों ने 4,500 साल पुराने सुमेरियन मंदिर के अवशेषों का पता लगाया है, जो मेसोपोटामिया के देवता निंगिरसु को समर्पित है।

End of Feed