दुनिया

Video: हिंदुओं के लिए अच्छी खबर! इस मुस्लिम देश में मिला हजारों साल पुराना मंदिर

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 27, 2023, 07:10 PM IST

ब्रिटिश म्यूजियम के पुरातत्वविदों ने 4500 साल पुराने मंदिर के अवशेषों का पता लगाया है। ये मंदिर गिरसू के प्राचीन शहर में मिला है। जानकारी के मुताबिक ये बेहद ही पुराना सुमेरियन मंदिर है। बताया जाता है कि गिरसू मेसोपोटामिया के केंद्र में एक हलचल भरा सांस्कृतिक केंद्र था। पुरातत्वविदों को उम्मीद है कि यहां कुछ और दफन राज उन्हें मिल सकते हैं।

Ayodhya में इस साल के आखिर तक या 2024 की शुरूआत में भव्य Ram Mandir बनकर तैयार हो जाएगा। दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में दुनिया का सबसे बड़ा वैदिक मंदिर बन रहा है। इसी बीच मुस्लिम देश इराक से हिंदुओं के लिए एक बड़ी अच्छी खबर आई है। वहां हजारों साल पुराना एक मंदिर मिला है।

ब्रिटिश संग्रहालय ने बताया है कि इराक में पुरातत्वविदों ने 4,500 साल पुराने सुमेरियन मंदिर के अवशेषों का पता लगाया है, जो मेसोपोटामिया के देवता निंगिरसु को समर्पित है।

लंबे समय से खोया हुआ मंदिर मिट्टी की ईंट से बनाया गया था और प्राचीन शहर गिरसू का शानदार केंद्रबिंदु था, जो अब एक पुरातात्विक स्थल है जिसे टेल्लो के नाम से जाना जाता है। फ्रांसीसी पुरातत्वविद् अर्नेस्ट डी सरज़ेक ने पहली बार 1877 में गिरसू के अवशेषों की खोज की थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article