Pakistan Train Hijack: जाफर एक्सप्रेस हमले के 4 संदिग्ध गिरफ्तार, 18 सुरक्षाकर्मियों की हुई थी मौत

Pakistan Train Hijack: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में इस महीने की शुरुआत में जाफर एक्सप्रेस के अपहरण में कथित तौर पर मदद करने वाले चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी के विद्रोहियों ने 440 यात्रियों को ले जा रही ट्रेन जाफर एक्सप्रेस का अपहरण कर लिया था।

Pakistan Train Hijack: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में इस महीने की शुरुआत में जाफर एक्सप्रेस के अपहरण में कथित तौर पर मदद करने वाले चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कानून प्रवर्तन एजेंसियां संदिग्धों की पहचान में जुटी हुई हैं। हालांकि, उन्हें अब तक कामयाबी नहीं मिली है।

Pakistan Army

पाकिस्तान सेना

क्या है पूरा मामला?

प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के विद्रोहियों ने 440 यात्रियों को ले जा रही जाफर एक्सप्रेस का अपहरण कर लिया था। इस हमले में 18 सुरक्षाकर्मियों सहित 26 बंधकों की जान चली गई। सेना ने अगले दिन सभी 33 विद्रोहियों को मार गिराया और 354 बंधकों को छुड़ाने का दावा किया।

End of Feed