Earthquake Jolts Western Nepal: पड़ोसी देश नेपाल में एक बार फिर भूकंप आया है। मंगलवार को पश्चिमी नेपाल में 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। हालांकि इसमें जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र ने कहा कि उसने सुबह 6:33 बजे काठमांडू से 450 किलोमीटर पश्चिम में अछाम जिले के बटुलासैन में 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया।
हालांकि, भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं आई है। 8 मार्च को पश्चिमी नेपाल के बागलुंग जिले में भी 4.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है....
