दुनिया

हिटलर ने आज ही की थी आत्महत्या: पत्नी के साथ बंकर में क्यों उठाया यह कदम?

Hitler death date: 30 अप्रैल 1945 को जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने बर्लिन में एक बंकर में अपनी पत्नी इवा ब्राउन के साथ आत्महत्या कर ली थी।

Image

हिटलर ने आज ही की थी आत्महत्या: पत्नी के साथ बंकर में क्यों उठाया यह कदम?

30 April history: इतिहास के पन्नों में 30 अप्रैल की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए दर्ज है। इस दिन जहां दुनिया के सबसे कुख्यात तानाशाह एडोल्फ हिटलर का अंत हुआ, वहीं भारतीय सिनेमा के जनक दादासाहेब फाल्के का जन्म भी इसी दिन हुआ था। इसके अलावा बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन की खबर ने भी इसी तारीख को भावुक बना दिया।

हिटलर की आत्महत्या

30 अप्रैल 1945 को जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने बर्लिन में एक बंकर में अपनी पत्नी इवा ब्राउन के साथ आत्महत्या कर ली थी। सोवियत सेना के घेरने के बाद हिटलर ने यह कदम उठाया। इतिहास में यह दिन दूसरे विश्व युद्ध के अंत की दिशा में एक अहम मोड़ माना जाता है।

दादासाहेब फाल्के का जन्म

30 अप्रैल 1870 को भारतीय सिनेमा के ‘पितामह’ कहे जाने वाले धुंडीराज गोविंद फाल्के, जिन्हें दादासाहेब फाल्के के नाम से जाना जाता है, का जन्म हुआ था। उन्होंने 1913 में 'राजा हरिश्चंद्र' फिल्म बनाकर भारतीय फिल्म उद्योग की नींव रखी। उनके योगदान को सम्मान देने के लिए भारत सरकार ने दादासाहेब फाल्के पुरस्कार की स्थापना की, जो सिनेमा जगत का सर्वोच्च सम्मान है।

ऋषि कपूर का निधन

30 अप्रैल 2020 को हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर का ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) के कारण निधन हो गया। उन्होंने करीब तीन दशकों तक रोमांटिक हीरो के रूप में दर्शकों के दिलों पर राज किया। 'बॉबी', 'चांदनी', 'कर्ज' और 'सागर' जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया।

अन्य प्रमुख घटनाएं

1030: महमूद गजनवी का निधन

1789: जॉर्ज वॉशिंगटन अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने

1908: खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर में बम फेंका

1936: महात्मा गांधी सेवाग्राम आश्रम में रहने लगे

1975: वियतनाम युद्ध का अंत

1991: बांग्लादेश में भीषण चक्रवात, लाखों प्रभावित

2018: अफगानिस्तान में आतंकी हमलों में 37 लोगों की मौत

2023: लुधियाना गैस रिसाव हादसे में 11 लोगों की मौत

2025: कोलकाता होटल में आग, 14 लोगों की जान गई

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article