दुनिया

Germany Knife Attack: जर्मनी में एक उत्सव के दौरान चाकू से हमला, 3 लोगों की मौत, कई घायल

Solingen Germany Knife Attack:शुक्रवार रात को सोलिंगन के 650 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित उत्सव में यह हमला हुआ। घटना के बाद हमलावर मौके से भाग गया।

Image

जर्मनी में एक उत्सव के दौरान चाकू से हमला

Germany Knife Attack: शुक्रवार रात को जर्मनी के सोलिंगन में एक उत्सव के दौरान एक व्यक्ति ने राहगीरों पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया।

जर्मनी के सोलिंगन में शुक्रवार को एक अज्ञात हमलावर द्वारा स्थानीय उत्सव में चाकू से हमला किए जाने के बाद कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने लोगों को इलाके से चले जाने की सलाह दी और हमलावर को गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान भी शुरू किया। फेसबुक पर एक बयान में सोलिंगन के मेयर टिम कुर्ज़बैक ने कहा, "आज रात सोलिंगन में हम सभी सदमे, भय और बहुत दुख में हैं। हम सभी अपने शहर की सालगिरह एक साथ मनाना चाहते थे और अब हमें मृतकों और घायलों के लिए शोक मनाना है।"

उन्होंने कहा, "हमारे शहर में हमला हुआ है, यह जानकर मेरा दिल टूट गया है। जब मैं उन लोगों के बारे में सोचता हूं, जिन्हें हमने खो दिया है, तो मेरी आंखों में आंसू आ जाते हैं। मैं उन सभी के लिए प्रार्थना करता हूं, जो अभी भी अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। साथ ही, मेरी सबसे बड़ी संवेदना उन सभी लोगों के लिए है, जिन्हें यह अनुभव करना पड़ा, ये तस्वीरें भयावह रही होंगी।"

सोलिंगन की आबादी 160,000 है

सोलिंगन की आबादी 160,000 है और यह जर्मनी के दो बड़े शहरों- कोलोन और डसेलडोर्फ के पास स्थित है। इस साल मई की शुरुआत में, जर्मनी के मैनहेम में भी एक अज्ञात हमलावर द्वारा दक्षिणपंथी प्रदर्शन पर चाकू से हमला करने के बाद एक पुलिस अधिकारी सहित कई लोग घायल हो गए थे।

यह हमला तब हुआ, जब एक बुजुर्ग व्यक्ति इस्लाम विरोधी कार्यकर्ता माइकल स्टुअरजेनबर्गर द्वारा बुलाए गए दक्षिणपंथी विरोध प्रदर्शन को संबोधित करने की तैयारी कर रहा था। स्टुअरजेनबर्गर, जो खुद को इस्लाम-आलोचक पत्रकार बताते हैं, कई दक्षिणपंथी इस्लाम विरोधी संगठनों के सदस्य रहे हैं, जिनमें PEGIDA आंदोलन भी शामिल है, जो शहरों में, खासकर पूर्वी जर्मनी में नियमित रूप से मार्च आयोजित करता है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article