दुनिया

Congo Incident: कांगो में बड़ा हादसा, नाव पलटने से 25 की मौत, मृतकों में कई फुटबॉल खिलाड़ी

Congo Boat Capsize: अफ्रीकी देश कांगो में बड़ा हादसा हुआ है यहां के दक्षिण-पश्चिम इलाके में एक नाव पलटने से कई फुटबॉल खिलाड़ी समेत 25 लोगों की मौत हो गई।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Congo Boat Capsize: दक्षिण-पश्चिमी कांगो में एक नाव पलटने से उसमें सवार 25 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से कई फुटबॉल खिलाड़ी भी शामिल हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। प्रांतीय प्रवक्ता एलेक्सिस मपुतु ने बताया कि खिलाड़ी रविवार रात माई-न्डोम्बे प्रांत के मुशी शहर में एक मैच खेलकर लौट रहे थे, तभी क्वा नदी में उन्हें ले जा रही नौका पलट गई।

मपुतु के मुताबिक रात में खराब दृश्यता हादसे का एक कारण हो सकती है।मुशी क्षेत्र के स्थानीय प्रशासक रेनेकल क्वातिबा ने बताया कि कम से कम 30 अन्य लोगों को बचा लिया गया।

मध्य अफ्रीका के इस देश में घातक नाव दुर्घटनाएं आम बात हैं, जहां अक्सर देर रात यात्रा और क्षमता से अधिक सवारी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है। अधिकारियों को नौका नियमों को लागू करने में संघर्ष करना पड़ता है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article