पाक में चीनियों की जान पर आफत, पाकिस्तानी गार्ड ने दो चीनी नागरिकों को मारी गोली

इस घटना के बाद सिंध के गृह मंत्री ने कहा कि चीनी निवासियों और विदेशियों को सुरक्षा प्रदान करने वाली कंपनियों का ऑडिट किया जाना चाहिए और ऑडिट रिपोर्ट को समीक्षा के लिए भेजा जाना चाहिए।

Chinese Nationals shot in Karachi: पाकिस्तान में चीनियों की जान पर लगातार खतरा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को पाकिस्तान के बंदरगाह शहर कराची में झगड़े के बाद एक स्थानीय सुरक्षा गार्ड ने गोली चला दी जिसमें दो चीनी नागरिक घायल हो गए। यह घटना सिंध प्रांत के कराची के इंडस्ट्रियल ट्रेडिंग एस्टेट इलाके के एक पुलिस स्टेशन में हुई। पुलिस उप महानिरीक्षक अजहर महेसर ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है कि किस कारण से सुरक्षा गार्ड ने अपने वरिष्ठों पर गोलियां चलाईं।

Pakistan

चीनी नागरिकों को मारी गोली (File Photo)

बहस के बाद गोलीबारी

उन्होंने कहा, सुरक्षा गार्ड के साथ बहस के बाद गोलीबारी में दो चीनी नागरिक घायल हो गए, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सिंध के गृह मंत्री जियाउल हसन लंजर ने अधिकारियों को घटना में शामिल सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। प्रांतीय गृह विभाग के एक बयान के अनुसार, लंजर ने दक्षिण पुलिस उप महानिरीक्षक से विवरण मांगा है।

End of Feed