अफगानिस्तान-पाकिस्तान: एक तरफ दोस्ती पर बात तो दूसरी तरफ सीमा पर झड़प, पाक का दावा- 16 आतंकवादी मारे गए

अफगानिस्तान की ओर से घुसपैठ के ताजा प्रयास के बाद, इस्लामाबाद ने काबुल से अंतरराष्ट्रीय सीमा के अपने हिस्से पर प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करने की अपील की। हाल ही दिनों में दोनों देशों के बीच की सीमा को फिर से खोला गया है।

तालिबान के अफगानिस्तान की सत्ता में आने के बाद से पाकिस्तान के साथ रिश्ते ठीक नहीं रहे हैं, सीमा पर झड़पें हुईं हैं, पाकिस्तान आतंकी घटनाओं के लिए तालिबान पर आरोप लगा रहा है और तालिबान भी अफगान नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार और सीमा के अंदर हमले के लिए पाक पर भड़का हुआ है। इसी को लेकर दोनों के बीच एक बातचीत भी चल रही है, लेकिन इसी बातचीत के बीच पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने अफगान सीमा पर 16 आतंकियों को मार गिराया है। पाक के इस दावे से वार्ता पर असर पड़ सकता है।

End of Feed