US-Iran शांति समझौते पर अनिश्चितता के बीच राहत! होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरे 4 तेल टैंकर समेत 15 जहाज

ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी 'फार्स' ने बताया कि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की नौसेना ने सोमवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में, एक ईरानी एजेंसी से अनुमति लेने के बाद, 4 तेल टैंकरों सहित 15 जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरे।

ईरान की रेवोल्यूशनरी गार्ड्स नेवी ने सोमवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में, चार तेल टैंकरों समेत 15 जहाजों ने ईरानी एजेंसी से अनुमति लेने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजारा। यह जानकारी ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी 'फार्स न्यूज एजेंसी' ने दी। फार्स न्यूज एजेंसी को ईरानी रेवोल्यूशनरी गार्ड्स के साथ उसके संबंधों के लिए व्यापक रूप से जाना जाता है।

Ships in Hormuz

होर्मुज जलडमरूमध्य (प्रतीकात्मक फोटो:istock)

यह घटनाक्रम अमेरिका-ईरान शांति समझौते को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच सामने आया है। इस समझौते पर पिछले कई हफ्तों से बातचीत चल रही है, जिसका उद्देश्य होर्मुज, ईरान के परमाणु कार्यक्रम और अन्य मुद्दों का स्थायी समाधान खोजना है; लेकिन दोनों पक्षों के वार्ताकार अभी तक इस समझौते को अंतिम रूप नहीं दे पाए हैं, जबकि डोनाल्ड ट्रंप स्वयं इस बातचीत की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं।

End of Feed