नए साल के मौके पर भी इजरायल ने गाजा पर बोला धावा, हमले में 12 फलस्तीनियों की मौत

Israel vs Palestine: गाजा पर इजरायली हमले में 12 फलस्तीनियों की मौत हो गई। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजराइल के हवाई और जमीनी हमले में 45,000 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं। मंत्रालय का कहना है कि मरने वालों में आधे से अधिक महिलाएं और बच्चे हैं, लेकिन यह नहीं बताया गया है कि मारे गए लोगों में कितने चरमपंथी थे।

World News: गाज़ा पट्टी पर इजरायली हमले में कम से कम 12 फलस्तीनी मारे गए हैं जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। करीब 15 महीने से चल रही जंग नए साल के मौके पर भी जारी है और इसके खत्म होने के फिलहाल कोई आसार नहीं दिखते है। एक हमला उत्तरी गाजा के जबालिया इलाके में एक घर पर हुआ, जो इस क्षेत्र का नष्ट हो चुका हिस्सा है, जहां इजरायल अक्टूबर की शुरुआत से ही एक बड़ा अभियान चला रहा है।

Israel Attack on Gaza

इजरायल ने गाजा में फिर की बमबारी

मरने वालों में एक महिला और चार बच्चे शामिल

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हमले में सात लोग मारे गए, जिनमें एक महिला और चार बच्चे शामिल हैं, और कम से कम एक दर्जन अन्य लोग जख्मी हुए हैं। अल-अक्सा शोहदा अस्पताल के मुताबिक, मध्य गाजा स्थित बुरीज शरणार्थी शिविर में रात को हुए एक अन्य हमले में एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई। सेना ने लोगों को बुरीज के निकट एक क्षेत्र को रातों-रात खाली करने का आदेश दिया और कहा कि वह फलस्तीनी चरमपंथियों द्वारा हाल में किए गए रॉकेट हमले के जवाब में वहां हमला करेगी।

End of Feed