अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश में कहीं नस्लीय नफरत का एंगल तो नहीं? US के 105 सांसदों ने FBI से मांगा जवाब

अमेरिका के इलिनॉय में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश के बाद 105 अमेरिकी सांसदों ने एफबीआई निदेशक काश पटेल को पत्र लिखकर संघीय और हेट क्राइम जांच की मांग की है।

अमेरिका के इलिनॉय में हिंदू मंदिर पर सामूहिक गोलीबारी की कथित साजिश के बाद भारतीय-अमेरिकी समुदाय की सुरक्षा का मुद्दा अमेरिकी संसद तक पहुंच गया है। 20 अक्टूबर 2026 को 105 अमेरिकी सांसदों ने FBI निदेशक काश पटेल को पत्र लिखकर मामले की संघीय स्तर पर जांच और संभावित हेट क्राइम के पहलू की पड़ताल करने की मांग की है। सांसदों ने ऑनलाइन नफरत, नस्लीय भेदभाव और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने वाली धमकियों पर भी चिंता जताई है।

us hindu temple

अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश को लेकर हंगामा (फोटो- AP)

End of Feed