पाकिस्तान के पंजाब में 100 साल पुराना ऐतिहासिक हिंदू मंदिर ध्वस्त, कट्टरपंथियों पर आरोप, सरकार बना रही बहाने

अनुमानतः 100 से 125 वर्ष पुराना यह मंदिर लाहौर से लगभग 130 किलोमीटर दूर नारोवाल के सिराज गांव में लगभग 1,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला हुआ था।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक सदी से भी अधिक पुराने हिंदू मंदिर को ध्वस्त कर दिया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, अल्पसंख्यक संगठनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि मंदिर को जानबूझकर ध्वस्त किया गया ताकि इसकी जमीन का इस्तेमाल पास के मदरसे के निर्माण के लिए किया जा सके। हालांकि, सरकार ने इस दावे का खंडन किया है। अधिकारियों का कहना है कि भारी बारिश के कारण पुराना मंदिर ढह गया। अनुमानतः 100 से 125 वर्ष पुराना यह मंदिर लाहौर से लगभग 130 किलोमीटर दूर नारोवाल के सिराज गांव में लगभग 1,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला हुआ था।

Hindu temple razed in pak

पाकिस्तान में 100 साल पुराना मंदिर ढहाया गया

कट्टरपंथियों पर कब्जे का आरोप

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पाकिस्तान मसीहा मिल्लत पार्टी (PMMP) और स्थानीय निवासियों का सीधा आरोप है कि एक कट्टरपंथी धार्मिक-राजनीतिक संगठन (तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान - TLP) से जुड़े लोगों ने 21 अगस्त की रात मंदिर के ढांचे को ढहा दिया। आरोप है कि यह जमीन (लगभग 1,000 वर्ग मीटर) पास ही स्थित एक मदरसे के विस्तार के लिए जबरन हथियाई जा रही थी। मंदिर गिराने के बाद उसके गुंबद/शिखर की धातु, पुरानी ईंटें और कीमती मलबा भी वहां से हटा लिया गया।

End of Feed