Sep 14, 2026
क्या आपने कभी सोचा है कि जब कई गैंडे एक साथ दिखाई देते हैं, तो उनके समूह को क्या कहा जाता है? इसका जवाब काफी रोचक है।
Credit: iStock
दरअसल, गैंडों के समूह को क्रैश (Crash) कहते हैं, जो कि एक अंग्रेजी शब्द है। जैसे Crash of Rhinoceroses. हिंदी में इसे गैंडों का झुंड कह सकते हैं।
Credit: iStock
'Crash' शब्द का मतलब आमतौर पर टक्कर या दुर्घटना होता है लेकिन जानवरों की दुनिया में इसका इस्तेमाल गैंडों के समूह के लिए किया जाता है।
Credit: iStock
गैंडे अक्सर अकेले रहना पसंद करते हैं। खासकर वयस्क नर गैंडे अपने इलाके में अकेले घूमते हैं। झुंड में इन्हें घूमते हुए बहुत कम ही देखने को मिलता है।
Credit: iStock
मादा गैंडा अपने बच्चे के साथ काफी समय बिताती है। बच्चा बड़ा होने तक मां की सुरक्षा में रहता है।
Credit: iStock
गैंडे का शरीर भारी और मजबूत होता है। उनकी मोटी त्वचा और सींग उन्हें जंगल के सबसे अलग जानवरों में से एक बनाते हैं।
Credit: iStock
आमतौर पर गैंडे बिना वजह हमला नहीं करते लेकिन खतरा महसूस होने पर वे बेहद तेज और आक्रामक हो सकते हैं।
Credit: iStock
इतने भारी शरीर के बावजूद गैंडे करीब 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकते हैं।
Credit: iStock
जानवरों की दुनिया में कई समूहों के खास नाम होते हैं। जैसे शेरों के समूह को Pride और हाथियों के समूह को Herd कहा जाता है, वैसे ही गैंडों के समूह को क्रैश कहा जाता है।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स