Sep 13, 2026

दुनिया का सबसे बड़ा ट्रक, इसके सामने नॉर्मल ट्रक भी लगता है खिलौना

Pankaj Yadav

​​दुनिया का सबसे बड़ा और ताकतवर ट्रक​

अब तक आप ट्रक या फिर डंपर को देख उन्हें बड़ा वाहन मानते होंगे लेकिन इस दुनिया के सबसे बड़े ट्रक के बारे में जानेंगे तो आपके होश ही उड़ जाएंगे।

Credit: iStock

​क्या है इस ट्रक का नाम​

दुनिया का सबसे बड़े ट्रक का नाम BelAZ 75710 है। जो इतना विशाल है कि इसके सामने सामान्य ट्रक बेहद छोटे दिखाई देते हैं। यह ट्रक एक चलता फिरता पहाड़ है।

Credit: iStock

​किस काम में आता है यह ट्रक?​

यह ट्रक दुनिया का सबसे बड़ा अल्ट्रा-क्लास माइनिंग डंप ट्रक है। इसे खासतौर पर बड़ी खदानों में भारी सामान ढोने के लिए बनाया गया है।

Credit: iStock

​कितना भारी वजन उठा सकता है​

BelAZ 75710 नाम का यह ट्रक एक बार में करीब 450 टन तक वजन ढोने की क्षमता रखता है। यानी यह दर्जनों सामान्य ट्रकों का सामान अकेले ले जा सकता है।

Credit: iStock

You may also like

न मिट्टी चाहिए, न गमला, हवा में रहकर जिं...
महिला के नाम पर बना दुनिया का यह इकलौता ...

​खुद भी है बेहद भारी​

इस विशाल ट्रक का वजन खाली होने पर भी सैकड़ों टन होता है। पूरी तरह लोड होने के बाद इसका कुल वजन 800 टन से भी ज्यादा पहुंच सकता है।

Credit: iStock

​इसमें दो इंजन लगे हैं​

इस ट्रक को ताकत देने के लिए इसमें दो बड़े डीजल इंजन लगाए गए हैं। दोनों इंजन मिलकर इसे भारी वजन उठाने की ताकत देते हैं।

Credit: iStock

​पहिए देखकर रह जाएंगे हैरान​

इसके विशाल टायर सामान्य कारों से कई गुना बड़े होते हैं। एक टायर की ऊंचाई ही कई लोगों के कद से ज्यादा हो सकती है।

Credit: iStock

​ड्राइवर की सीट कितनी ऊंची?​

इस ट्रक का ड्राइवर जमीन से कई मीटर ऊपर बैठता है। यहां से नीचे खड़े लोग और वाहन काफी छोटे दिखाई देते हैं।

Credit: iStock

​सीढ़ी लगाकर ड्राइवर पहुंचता है अपनी सीट पर ​

इस ट्रक की ऊंचाई का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इस ट्रक का ड्राइवर इस ट्रक की सीट पर बैठने के लिए सीढ़ियां चढ़कर अंदर केबिन तक पहुंचता है।

Credit: iStock

​खदानों का असली बाहुबली​

BelAZ 75710 का इस्तेमाल आम सड़कों पर नहीं होता। यह बड़े खुले गड्ढे वाली खदानों में मिट्टी, चट्टान और खनिज ढोने के लिए बनाया गया है।

Credit: iStock

​इसे मोड़ना भी आसान नहीं​

इतने बड़े आकार के बावजूद यह ट्रक खास डिजाइन की मदद से मुड़ सकता है। हालांकि इसके लिए बहुत ज्यादा जगह की जरूरत पड़ती है।

Credit: iStock

​दुनिया में अपनी अलग पहचान​

BelAZ 75710 सिर्फ एक ट्रक नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग का शानदार उदाहरण है। इसकी विशाल ताकत और आकार इसे दुनिया के सबसे अनोखे वाहनों में शामिल करते हैं।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: न मिट्टी चाहिए, न गमला, हवा में रहकर जिंदा रहता है यह अनोखा पौधा

ऐसी और स्टोरीज देखें