Sep 13, 2026
इस धरती पर तरह-तरह के फल-फूल और पौधे उगते हैं। जिनके लिए मिट्टी का होना बेहद जरूरी है।
Credit: iStock
बिना मिट्टी के किसी भी पौधे के जीवन का कोई अस्तित्व हो ही नहीं सकता।
Credit: iStock
मगर इसी धरती पर एक ऐसा भी पौधा है। जिसके जिंदा रहने के लिए मिट्टी की कोई जरूरत ही नहीं।
Credit: iStock
जी हां, यह पौधा बिना मिट्टी के उगता है और बिना मिट्टी के ही बढ़ते रहता है, आज हम आपको इसी अनोखे पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं।
Credit: iStock
हम जिस पौधे की बात कर रहे हैं, उसका नाम एयर प्लांट है, जो एक ऐसा अनोखा पौधा है, जिसे उगने के लिए मिट्टी की जरूरत ही नहीं पड़ती।
Credit: iStock
यह हवा में ही रहकर बड़ा होता है इसलिए इसका नाम भी एयर प्लांट (Air Plant) पड़ गया। इस पौधे की ज्यादातर प्रजातियां टिल्लैंडसिया (Tillandsia) समूह से आती हैं।
Credit: iStock
अब सवाल यह है कि बिना मिट्टी के यह पौधा जीवित कैसे रहता है? यानी इसको जीवित रहने के लिए पानी कहां से मिलता है?
Credit: iStock
दरअसल, इस पौधे की पत्तियों पर मौजूद छोटे-छोटे ट्राइकोम्स हवा की नमी और पानी को सोखने में मदद करते हैं।
Credit: iStock
इसकी जड़ें मुख्य रूप से पौधे को पेड़, चट्टान या दूसरी सतह पर पकड़कर रखने का काम करती हैं।
Credit: iStock
एयर प्लांट के लिए पत्तियां बेहद महत्वपूर्ण हैं। पानी और पोषक तत्व हासिल करने में इनकी बड़ी भूमिका होती है।
Credit: iStock
कई प्रजातियों में फूल आने से पहले पौधे की पत्तियां लाल, गुलाबी या दूसरे चमकीले रंगों में बदल सकती हैं।
Credit: iStock
फूल आने के बाद एयर प्लांट अपने बेस से छोटे पौधे यानी Pups पैदा कर सकता है।
Credit: iStock
इसे मिट्टी वाले गमले की जगह लकड़ी, पत्थर या सजावटी स्टैंड पर रखकर भी उगाया जा सकता है।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स