Sep 12, 2026
दुनिया में एक ऐसा देश भी है, जिसका नाम एक महिला के नाम पर रखा गया है। जी हां, यह बात शायद ही आपलोगों को पता होगी मगर यह सच है। यह दुनिया का इकलौता देश है जो किसी महिला के नाम पर है।
Credit: iStock
हो सकता है कि आपमें से कुछ लोगों को पता हो लेकिन जो लोग नहीं जानते वो इस देश का नाम जरूर जान लें। दरअसल, इस देश का नाम सेंट लूसिया (Saint Lucia) है।
Credit: iStock
सेंट लूसिया कैरेबियन सागर में स्थित एक छोटा सा द्वीपीय देश है। यह लेसर एंटिल्स (Lesser Antilles) द्वीप समूह का हिस्सा है।
Credit: iStock
सेंट लूसिया का नाम सिरैक्यूज की संत लुसी (Saint Lucy of Syracuse) के नाम पर पड़ा। वह करीब 1700 साल पहले इटली के सिसिली क्षेत्र में रहने वाली ईसाई महिला थीं।
Credit: iStock
कहा जाता है कि फ्रांसीसी नाविक 13 दिसंबर 1502 को इस द्वीप पर पहुंचे थे। यह Saint Lucy के पर्व का दिन था, इसलिए द्वीप का नाम उनके नाम पर रखा गया।
Credit: iStock
सेंट लूसिया की कहानी में थोड़ा रहस्य भी है। पुराने नक्शों में भी इस द्वीप का नाम Santa Lucia मिलता है इसलिए नाम रखने की पूरी कहानी को लेकर इतिहास में अलग-अलग मत मिलते हैं।
Credit: iStock
सेंट लूसिया का क्षेत्रफल करीब 617 वर्ग किलोमीटर है। छोटा होने के बावजूद यह अपनी खूबसूरत प्रकृति और पहाड़ी इलाकों के लिए जाना जाता है।
Credit: iStock
सेंट लूसिया की राजधानी कैस्ट्रीज (Castries) है। यह देश के प्रमुख शहरों और प्रशासनिक केंद्रों में से एक है।
Credit: iStock
सेंट लूसिया की पहचान उसके पिटन पर्वत (Piton Mountains) से भी होती है। समुद्र के किनारे उठती ये ज्वालामुखीय चोटियां देश के सबसे मशहूर प्राकृतिक नजारों में शामिल हैं।
Credit: iStock
सेंट लूसिया को 22 फरवरी 1979 को स्वतंत्रता मिली। आज यह एक संप्रभु देश है और कॉमनवेल्थ (Commonwealth) का सदस्य भी है।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स