Sep 12, 2026

उड़ते जहाज के पंख पर खड़ा रहा शख्स, बना दुनिया का सबसे छोटा विंग वॉकर

Pankaj Yadav

​बौने शख्स की मोटिवेशनल स्टोरी​

दुनिया में कुछ लोग अपनी चुनौतियों को कमजोरी नहीं, बल्कि अपनी ताकत बना लेते हैं। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी सामने आई है जॉन की, जिन्होंने अपने अनोखे कारनामे से Guinness World Records 2027 की किताब में जगह बनाई है।

Credit: Instagram/@johnlferguson and guinnessworldrecords

​दुनिया का सबसे छोटा विंग वॉकर​

जॉन दुनिया के सबसे छोटे विंग वॉकर बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। विंग वॉकिंग एक बेहद रोमांचक और जोखिम भरा स्टंट है, जिसमें व्यक्ति हवा में उड़ रहे विमान के पंखों पर खड़े होकर या चलते हुए स्टंट करता है।

Credit: Instagram/@johnlferguson and guinnessworldrecords

​गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड 2027 में नाम हुआ दर्ज​

जॉन ने इसी चुनौती को स्वीकार किया और ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो अब आधिकारिक तौर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड 2027 (Guinness World Records 2027) की किताब में शामिल हो चुका है।

Credit: Instagram/@johnlferguson and guinnessworldrecords

​रिकॉर्ड बनाने के बाद खुश हैं जॉन​

जॉन ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी साझा करते हुए बताया कि उन्हें अभी भी विश्वास नहीं हो रहा कि उनका नाम दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित रिकॉर्ड बुक में शामिल है।

Credit: Instagram/@johnlferguson and guinnessworldrecords

You may also like

खुले समंदर में लोकेशन का पता कैसे लगाता ...
ये है दुनिया की सबसे बड़ी मशीन, इसके साम...

​बोले- गिनीज में बस कुछ का ही नाम होता है शुमार​

उन्होंने कहा कि दुनिया भर में बहुत सारे रिकॉर्ड धारक होते हैं, लेकिन उनमें से केवल कुछ लोगों को ही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) की किताब में जगह मिलती है।

Credit: Instagram/@johnlferguson and guinnessworldrecords

​कद छोटा मगर हौसला बड़ा​

उनके लिए यह उपलब्धि किसी सपने के सच होने जैसी है। खास बात यह है कि जॉन बौनेपन (Dwarfism) के साथ जीते हैं। उन्होंने अपने इस रिकॉर्ड के जरिए यह दिखाने की कोशिश की है कि किसी व्यक्ति का कद उसकी क्षमताओं की सीमा तय नहीं करता।

Credit: Instagram/@johnlferguson and guinnessworldrecords

​जिसे लोग नामुमकिन समझते थे, उसे कर पूरी दुनिया को दिखाया​

जॉन ने बताया कि इस रिकॉर्ड को बनाने का एक बड़ा कारण यह भी था कि वह अपने कंटेंट बनाने वाले काम की ओर वापस लौटना चाहते थे। वह लोगों को दिखाना चाहते हैं कि बौनापन (Dwarfism) वाले लोग भी कई ऐसे काम कर सकते हैं, जिन्हें समाज अक्सर उनके लिए मुश्किल या असंभव मानता है।

Credit: Instagram/@johnlferguson and guinnessworldrecords

​कद नहीं, हौसले ने दिलाई गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह​

उनका मानना है कि हर इंसान अलग-अलग तरीकों से सक्षम होता है। कई बार हमें सिर्फ खुद पर विश्वास करने और अपनी सीमाओं को चुनौती देने की जरूरत होती है। जॉन की यह कहानी उन लोगों के लिए खास प्रेरणा है, जो खुद को दूसरों से अलग महसूस करते हैं।

Credit: Instagram/@johnlferguson and guinnessworldrecords

​एक रिकॉर्ड से नहीं रुकेगा सफर, अब अगली चुनौती की तैयारी​

उन्होंने साबित किया कि चुनौतियां चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हों, मजबूत इरादे और मेहनत से उन्हें पार किया जा सकता है। हालांकि, जॉन का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने साफ कहा है कि वह सिर्फ एक रिकॉर्ड बनाकर रुकने वाले नहीं हैं। अब उनकी नजर आने वाली नई चुनौतियों और संभावित रिकॉर्ड पर है।

Credit: Instagram/@johnlferguson and guinnessworldrecords

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: खुले समंदर में लोकेशन का पता कैसे लगाता है जहाज, जानें असली सच्चाई

ऐसी और स्टोरीज देखें