Sep 23, 2024

इंदौर से सिर्फ 3 घंटे दूर बसी है स्वर्ग से सुंदर जगह, कहलाती है दूसरी जन्नत

prabhat sharma

​केवल इंदौर घूमकर ही मत चले जाना​

मध्य प्रदेश का इंदौर शहर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। ऐसे में अगर आप इंदौर घूमने आए हैं तो यहां से केवल 3 घंटे की और यात्रा करके स्वर्ग से भी सुंदर जगह पर पहुंच सकते हैं।

Credit: instagram

पैसा बहाकर क्यों गोवा जाते हैं...

​इस जगह को कहते हैं दूसरी जन्नत​

पैराडाइज वैली रतलाम नाम से मशहूर ये खूबसूरत जगह इंदौर से 140 किलोमीटर दूर है वहीं रतलाम से इसकी दूरी महज 13 किलोमीटर ही है।

Credit: instagram

​ट्रैवलर्स के लिए बेस्ट है ये जगह​

अगर आपको ट्रैवल करना पसंद हैं और हमेशा आप नई-नई जगहों की खोज में रहते हैं तो ये जगह आपके लिए काफी अनुकूल साबित हो सकती है।

Credit: instagram

​बेहद सुखद है वातावरण​

पहाड़ियों के बीच स्थित इस जगह का वातावरण बेहद सुखद है। छोटे द्वीप, हरी-भरी पहाड़ियां और कल-कल करते झरनें इसकी सुंदरता में चार चांद लगाते हैं।

Credit: instagram

You may also like

गरीबों के लिए स्वर्ग हैं नेपाल के ये नाइ...
इन देशों में अपना रुपया है महाराजा, हद स...

​स्थानीय संस्कृति को कर सकते हैं एक्सप्लोर​

यहां पहुंचकर आप आसपास के गांवों में जाना बिल्कुल भी ना भूलें। पैराडाइज वैली रतलाम की संस्कृति और परंपराएं आपको शांति का अनुभव देंगी।

Credit: instagram

​आ जाएगी केरल की याद​

यहां की हरियाली देखकर कुछ पल के लिए आपको ऐसा लगेगा कि मानो आप मध्यप्रदेश की किसी जगह नहीं बल्कि केरल में हो। यहां का माहौल आपको मंत्रमुग्ध कर देगा।

Credit: instagram

​पिकनिक मनाने के लिए भी बेस्ट है ये जगह​

अगर आप परिवार या जानने वालों के साथ भी शहर से दूर कुछ टाइम स्पेंड करना चाहते हैं तो पैराडाइज वैली रतलाम बेस्ट है। इस जगह पर जाकर आप आराम से पिकनिक मना सकते हैं।

Credit: instagram

​कैसे पहुंचे पैराडाइस वैली​

रतलाम शहर से बड़े ही आसानी से पैराडाइस वैली पहुंचा जा सकता है। रतलाम से कई प्राइवेट बसें आपको मिल जाएंगी जो सुगमता पूर्वक आपको यहां पहुंचा देंगी।

Credit: instagram

​इंदौर से पहुंचे पैराडाइस वैली​

इंदौर से रतलाम के लिए नियमित बसें चलती रहती हैं। पहले रतलाम पहुंचे फिर उसके बाद बस, टैक्सी या ऑटो लेकर रतलाम से पैराडाइस वैली की दूरी तय करें जो 13-14 किलोमीटर ही होगी।

Credit: instagram

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: गरीबों के लिए स्वर्ग हैं नेपाल के ये नाइट क्लब, पूरी रात कर सकते हैं एन्जॉय

ऐसी और स्टोरीज देखें