Nov 28, 2023

गूगल से लेकर सैमसंग तक बनाते हैं लखटकिया फोन, फिर क्यों हिट iPhone

Vishal Mathel

​आईफोन की दीवानगी​

गूगल से लेकर सैमसंग तक लाखों रुपये के फोन लॉन्च करते हैं, लेकिन आईफोन साल में एक सीरीज लॉन्च करता है और एपल स्टोर पर लखपतियों की लंबी-लंबी लाइन नजर आती हैं।

Credit: iStock

​क्यों महंगा होता है आईफोन? ​

आईफोन को बनाने में कई महंगी धातुओं का इस्तेमाल होता है जो इसकी कीमत को बढ़ाते हैं। नए आईफोन 15 के साथ टाइटेनियम बॉडी का इस्तेमाल किया गया है और इसकी कीमत 2 लाख रु तक जाती है।

Credit: iStock

डेटा चुरा रहा Instagram

​प्रीमियम फोन​

सैमसंग या अन्य कंपनियां साल में कई सारे मॉडल पेश करती हैं, कई तो 10 हजार में भी मिल जाते हैं। लेकिन आईफोन केवल प्रीमियम फोन बनाता है, जो इसकी लोकप्रियता का मुख्य कारण है।

Credit: iStock

​फ्लैगशिप एक्सपीरियंस ​

एंड्रॉयड के मुकाबले आईफोन का ऑपरेटिंग सिस्टम और यूजर इंटरफेस केवल आईफोन के लिए डिजाइन किया जाता है, जिससे ये काफी फास्ट और मक्खन एक्सपीरियंस देता है और सालों-साल नया जैसा चलता है।

Credit: iStock

You may also like

फोन मांगने वाले नहीं देख पाएंगे WhatsApp...
केकड़ा-चाकू-केला जैसे फोन कवर क्यों यूज ...

​कंटेंट क्रिएटर्स करते हैं इस्तेमाल ​

आईफोन में दमदार कैमरा मिलता है। कई यूट्यूब वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए कैमरे की जगह आईफोन की ही मदद देते हैं, क्योंकि इसमें वीडियो रिकॉर्ड करना और एडिट करना आसान होता है।

Credit: iStock

​अपडेट​

एंड्रॉयड फोन के मुकाबले आईफोन में लगभग दो गुना समय (पांच साल) तक OS और सिक्योरिटी अपडेट मिलते हैं। यानी आप कह सकते हैं कि आईफोन नॉर्मल एंड्रॉयड फोन से दोगुना समय तक नया जैसा चलता है।

Credit: iStock

​फीचर्स​

आईफोन में कई ऐसे सिक्योरिटी फीचर्स हैं जो एंड्रॉयड में नहीं मिलते हैं, जैसे आईफोन में डेटा ज्यादा सिक्योर है, हैकिंग और स्पाईवेयर से काफी सेफ होता है। इसमें क्रैश डिटेक्शन और सेटेलाइट कनेक्टिविटी भी मिलती है।

Credit: iStock

​क्या अमीरी की निशानी है iPhone​

एपल आईफोन की कीमत भी लाख रुपये से ज्यादा होती है। कई लोग इसे अमीरी की निशानी भी मानते हैं।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: फोन मांगने वाले नहीं देख पाएंगे WhatsApp चैट, जान लें ये सिक्योरिटी फीचर

ऐसी और स्टोरीज देखें