Nov 27, 2023

फोन मांगने वाले नहीं देख पाएंगे WhatsApp चैट, जान लें ये सिक्योरिटी फीचर

Vishal Mathel

​सिक्योरिटी फीचर ​

यदि आप स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो पर्सनल डेटा, चैट्स और गैलरी के लिहाज से फोन को सुरक्षित हाथों में रखना जरूरी हो जाता है।

Credit: iStock

​एक सेटिंग से नहीं होगी जासूसी​

कई बार होता है कि हमसे कोई कॉल करने के लिए फोन मांगता है लेकिन आपके फोन की WhatsApp चैट्स को चेक करने लगता है।

Credit: iStock

AI से जाएंगी जॉब्स?

​आपके सीक्रेट्स रहेंगे आपके​

ऐसे मामले में आपका पर्सनल डाटा और चैट्स असुरक्षित हैं। यानी आपके सीक्रेट्स पब्लिक हो सकते हैं और आपकी पर्सनल लाइफ खतरे में पड़ सकती है।

Credit: iStock

​ये सेटिंग आएगी काम​

आपको घबराने की जरूरत नहीं है। यहां हम एक शानदार मोबाइल सेटिंग App Pinning के बारे में बता रहे हैं जो आपको और आपके डेटा को सुरक्षित रख सकती है।

Credit: iStock

You may also like

केकड़ा-चाकू-केला जैसे फोन कवर क्यों यूज ...
AI PIN खत्म करेगा स्मार्टफोन की बादशाहत,...

​App Pinning​

इस सेटिंग्स की मदद से आप से यदि कॉल के लिए फोन मांगता है तो वह आपके फोन में सिर्फ कॉलिंग एप को ही एक्सेस कर सकेगा। न ही व्हाट्सएप और गैलरी।

Credit: iStock

​ऐसे करें ऑन​

अपने फोन की सेटिंग में जाएं और App Pinning को सर्च करें। इंस्ट्रक्शन पढ़ें और टॉगल ऑन कर दें।

Credit: iStock

​एप पिन करने का फायदा​

अब जब भी आपको किसी को फोन देना हो तो एप को पिन कर दें। उदा. के लिए आपने कॉलिंग एप को पिन किया है तो केवल वही एप स्क्रीन पर रहेगा। न स्क्रीन क्लोज होगी न अन्य एप ओपन होगा।

Credit: iStock

​एप पिन को ऐसे करें बंद​

जब आपको फोन वापस मिल जाए तो पासवर्ड की मदद से (बैक और फंक्शन बटन पर टैप करके) एप पिन को बंद कर दें। आप फोन को पहले जैसा इस्तेमाल कर सकेंगे।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: केकड़ा-चाकू-केला जैसे फोन कवर क्यों यूज करते हैं Orry, जानें अतरंगी राज

ऐसी और स्टोरीज देखें