बच्चों को टॉपर बनाती हैं मां-बाप की ये आदतें, हर कदम पर रहते हैं आगे

Srishti

Apr 06, 2024

​माता-पिता की इच्छा​

हर माता-पिता यही चाहते हैं कि उनका बच्चा शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ हो, बुद्धिमान हो और साथ ही पढ़ाई में सबसे आगे भी हो।

Credit: canva

​बच्चे का विकास​

लेकिन क्या आपक जानते हैं कि बच्चों के दिमाग का विकास माता-पिता के रवैये या यूं कहें की आदतों से प्रभावित होती है।

Credit: canva

Bird Flu H5N1 Update

​टॉपर बनेगा बच्चा​

आज हम आपको ऐसी ही कुछ आदतें बताने वाले हैं, जो अगर आप अपना लें तो ये आपके बच्चे को टॉपर बनाने में मदद कर सकेंगे।

Credit: canva

IRCTC Northeast PKG

​दिनचर्या का ध्यान​

बच्चों पर सुबह न उठने के लिए चिल्लाने से बेहतर है आप खुद सुबह उठें और तब उन्हें अपने साथ जगाएं।

Credit: canva

You may also like

खूब डिमांड में हैं कॉटन-ऑर्गेंजा तक की य...
ईद की मिठास बढ़ा देंगी ये सेवइयां, एक-दो...

​खेलकूद और व्यायाम​

बच्चे जब अपने माता-पिता को योग या व्यायाम करते हुए देखते हैं तो उन्हें भी एक्टिविटी करने की इच्छा होती है। और जिस बच्चे का शरीर एक्टिव हो उसका दिमाग भी तेज होता है।

Credit: canva

​पढ़ने की आदत​

अगर किसी बच्चे के घर में हर दूसरा शख्स फोन और टीवी में लगा हो तो बच्चे की भी उसी में रूचि बढ़ती है। जरूरी है कि घर में पढ़ाई का माहौल रखें और बच्चों के साथ बैठकर उन्हें पढ़ने में मदद करें।

Credit: canva

​गलतियों को स्वीकारें​

बच्चे जब सीखते हैं तो कई सारी गलतियां भी होती हैं ऐसे में पेरेंट्स को उनकी गलतियों पर गुस्साने की बजाय उन्हें समझाना चाहिए और गलतियां करने का भी मौका देना चाहिए।

Credit: canva

​धीमे करें बात​

पेरेंट्स को हमेशा अपने बच्चों के सामने प्यार से धीमी आवाज में बात करना चाहिए। माता-पिता के चिल्लाने को देखकर ही ज्यादातर बच्चे अग्रेसिव नेचर के हो जाते हैं।

Credit: canva

​जिज्ञासा को बढ़ावा​

जरूरी नहीं कि बच्चा हर बार आपसे किताब के ही सवाल करें। लेकिन बच्चे के हर सवाल का जवाब देने और उन्हें धैर्यपूर्वक सूनने से उनकी सीखने की क्षमता बढ़ती है।

Credit: canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: खूब डिमांड में हैं कॉटन-ऑर्गेंजा तक की ये साड़ियां, नवरात्रि में पहन लगेंगी सबसे अलग

ऐसी और स्टोरीज देखें