भारत की इन जगहों से नहीं उड़ सकता हवाई जहाज, जानें क्यों

Pooja Kumari

Sep 21, 2024

​​नो फ्लाइंग जोन​​


हमारे देश में ऐसी कई जगह हैं, जिनके ऊपर से हवाई जहाज या ड्रोन उड़ाने पर रोक है। इन जगहों को नो फ्लाइंग जोन कहते हैं।

Credit: Twitter/istock

​​राष्ट्रपति भवन​​


दिल्ली में स्थित राष्ट्रपति भवन नो फ्लाइंग जोन एरिया है। इसके ऊपर या आसपास हवाई जहाज उड़ने पर प्रतिबंध है।

Credit: Twitter/istock

यहां पढ़ें रोचक खबरें

​​संसद भवन और प्रधानमंत्री आवास​​


संसद भवन और प्रधानमंत्री आवास के ऊपर या आसपास से हवाई जहाज उड़ाने पर रोक है।

Credit: Twitter/istock

​​ताजमहल​​


आगरा में स्थित ताजमहल को साल 2006 में नो फ्लाई जोन घोषित किया गया था। इस ऐतिहासिक धरोधर को सुरक्षा की नजर से नो फ्लाइंग जोन में रखा गया है।

Credit: Twitter/istock

You may also like

जयपुर के तीन सबसे पॉश इलाके, राजसी ठाठ-ब...
ये हैं भारत 5 सबसे अमीर शहर, जानें नंबर ...

​​स्वर्ण मंदिर​​


अमृतसर में स्थित स्वर्ण मंदिर सिख धर्म के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है। इसके ऊपर से प्लेन या ड्रोन उड़ाने पर रोक है।

Credit: Twitter/istock

​​तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर​​


आंध्र प्रदेश में स्थित तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर के ऊपर से भी हवाई जहाज उड़ाने पर रोक है। यहां हर दिन लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन के लिए आती है।

Credit: Twitter/istock

​​श्रीहरिकोटा स्पेस स्टेशन​​


आंध्र प्रदेश में स्थित श्रीहरिकोटा स्पेश स्टेशन भी सुरक्षा कारणों से नो फ्लाइंग जोन एरिया में आता है।

Credit: Twitter/istock

​​पद्मनाभस्वामी मंदिर​​


केरल में स्थित पद्मनाभस्वामी मंदिर के ऊपर से भी हवाई जहाज उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

Credit: Twitter/istock

​​अन्य जगहें​​


इन जगहों के अलावा मुंबई के भाभा एटॉमिक रिसर्च केंद्र, मथुरा रिफाइनरी, मुंबई के द टॉवर ऑफ साइलेंस और भारतीय वायुसेना के ठिकानों के आस-पास का एरिया नो फ्लाइंग जोन में आता है।

Credit: Twitter/istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: जयपुर के तीन सबसे पॉश इलाके, राजसी ठाठ-बाट के साथ जीते हैं लोग

ऐसी और स्टोरीज देखें