Mar 17, 2024

कौन हैं ट्रैक्टर क्वीन, जो चलाती हैं 10 हजार करोड़ की कंपनी

Ashish Kushwaha

​​मल्लिका श्रीनिवासन​​

मल्लिका श्रीनिवासन देश की उन चुनिंदा महिला कारोबारियों में से एक हैं जिन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।

Credit: tafe

​​ट्रैक्टर क्वीन के नाम से मशहूर​​

उन्हें ट्रैक्टर क्वीन के नाम से जाना जाता है। वह देश के दूसरे और दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरर ब्रैंड टैफे की मैनेजिंग डायरेक्टर और चेयरमैन हैं।

Credit: tafe

Mankind Pharma Share

​​टैफे को बुलंदियों तक पहुंचाया​​

टैफे को मल्लिका ने तकनीक से जोड़ा और कंपनी को बुलंदियों तक पहुंचा कर सालाना 10 हजार करोड़ टर्नओवर वाली कंपनी बना दी।

Credit: tafe

​कहां से की पढ़ाई​

1959 में जन्मीं मल्लिका श्रीनिवासन ने मद्रास यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और पेंसिलवेनिया यूनिवर्सिटी के वार्टन स्कूल से एमबीए किया।

Credit: tafe

You may also like

चूड़ियां, जूते बनाती थी फिर कैसरोल से मि...
फैला हुआ है अरबपति हनी सिंह की प्रॉपर्टी...

​​ 1986 में फैमिली बिजनेस जॉइन किया​​

विदेश से पढ़ाई पूरी करने के बाद मल्लिका भारत लौटीं। पिता की देखरेख में 1986 में फैमिली बिजनेस जॉइन किया।

Credit: tafe

​उनके पिता ने की थी शुरुआत​

इस कंपनी की शुरुआत उनके पिता और चेन्नई के कारोबारी एस अनंतरामाकृष्णन ने की थी। वह टैफे के जनरल मैनेजर के तौर पर कंपनी से जुड़ीं और यहीं से बदलाव की नींव पड़नी शुरू हुई।

Credit: tafe

​​ 1600 डीलर्स का नेटवर्क ​​

कंपनी के पास 1600 डीलर्स का नेटवर्क है और दुनिया के करीब 100 देशों में कारोबार कर रही है।

Credit: tafe

​ये भी बनाती है कंपनी​

टैफे सिर्फ ट्रैक्टर के निर्माण तक सीमित नहीं कंपनी बैटरी, डीजल इंजन, जेनेसेट, गियर कम्पोनेंट, पैसेंजर व्हीकल, हाइड्रॉलिक पम्प्स और फार्म मशीनरी तैयार करती है।

Credit: tafe

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: चूड़ियां, जूते बनाती थी फिर कैसरोल से मिली पहचान, आज 13 हजार करोड़ की कंपनी

ऐसी और स्टोरीज देखें