Apr 13, 2024
भुवन बाम इंटरनेट पर बीबी की वाइन्स से मशहूर हुए जिसमें वो कई तरह के किरदार खुद निभाते हैं। इंटरनेट सेंसेशन भुवन ने हाल में नई लैंडर रोवर डिफेंडर खरीदी है।
Credit: Instagram/bhuvanbam
भारतीय मार्केट में इस धाकड़ एसयूवी की शुरुआती कीमत करीब 1 करोड़ रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 1.50 करोड़ तक जाती है। भुवन ने संभवत: टॉपएंड खरीदा है।
Credit: Instagram/bhuvanbam
कुछ समय पहले तक भुवन बाम के कार कलेक्शन की सबसे महंगी गाड़ी टोयोटा फॉर्च्यूनर थी, ये दमदार इंजन वाली आरामदायक एसयूवी है।
Credit: Instagram/bhuvanbam
ये एसयूवी किसी भी रास्ते पर जाने से जरा भी नहीं घबराती। जंगल, पहाड़ या रेगिस्तान, कहीं भी ये आपको निराश नहीं करती।
Credit: Instagram/bhuvanbam
भुवन बाम के कार कलेक्शन में मारुति सुजुकी स्विफ्ट शामिल है जो लाखों भारतीयों की भी फेवरेट कार बनी हुई है।
Credit: Instagram/bhuvanbam
मारुति की ये किफायती कार जोरदार लुक और खूब सारे फीचर्स से लोडेड है। ये इसे पूरी तरह पैसा वसूल कार बनाते हैं।
Credit: Instagram/bhuvanbam
सिर्फ कारें ही नहीं, भुवन को बाइक्स का भी शौक है और उन्होंने अपने लिए रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 खरीदी है।
Credit: Instagram/bhuvanbam
रॉयल एनफील्ड की ये मोटरसाइकिल भारतीय ग्राहकों को बेहद पसंद आई है। इसकी बिक्री में आज भी कोई गिरावट नहीं हुई है।
Credit: Instagram/bhuvanbam
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स