वायरल न्यूज़

Youtube Viral Shorts: दुल्हन ने डांस के साथ मारी ऐसी तगड़ी एंट्री, यूजर्स बोले - भगवान हमेशा सदा-सुखी रखें

सोशल मीडिया पर एक बहुत ही सुंदर वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक दुल्हन डांस के साथ एंट्री मार रही है, जिसे देख आप भी दिल हर बैठेंगे।

Image

स्टेज पर दुल्हन ने मारी तगड़ी एंट्री (Youtube/@cuteharshikababy9769)

KEY HIGHLIGHTS
  • दुल्हन ने मारी डांस के साथ एंट्री
  • डांस देख हर कोई हो जाएगा फिदा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Dulhan Dance Video: इंटरनेट पर डांस के कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो में शादी वाले कपल्स के भी डांस नजर आते हैं, जिसमें दुल्हन और दूल्हा अपनी खुशी का इजहार करते हुए अपने पार्टनर के लिए डांस करते हैं। आज हम आपके लिए एक दुल्हन का एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं जिसमें वह स्टेज पर जाते समय बेहद ही खूबसूरत डांस कर रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दुल्हन ने लाल कलर का जोड़ा पहना हुआ है और इस दौरान वह 'ये तुने क्या किया' गाने पर डांस कर रही है। वीडियो में जितनी सुंदर दुल्हन लग रही है उससे भी प्यार उसका डांस है। इज्जत और संस्कार से भरा हुआ या डांस लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है। आलम ये है कि लोग उसके इस वीडियो काफी लाइक और शेयर भी कर रहे हैं।

स्टेज पर दुल्हन ने मारी तगड़ी एंट्री

यूट्यूब पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों के रिएक्शन भी देखने को मिले हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बहुत ही सुंदर डांस है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि भगवान करें, इन्हें कभी नजर ना लगे। बता दें, इस वीडियो को '@cuteharshikababy9769' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब कर 1.6 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article