पानी में तैरती छोटी-सी बत्तख को देखकर शायद ही कोई सोच सकता है कि उसके लिए खतरा पानी के अंदर से भी आ सकता है लेकिन प्रकृति में कब क्या हो जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक मछली अचानक पानी में तेजी से आगे बढ़ती है और छोटी बत्तख को अपना शिकार बना लेती है। वीडियो (Video) में मछली की रफ्तार और उसके हमले का अंदाज देखकर लोग हैरान हैं।
पानी में छिपी मछली ने बत्तख पर किया हमला (X/@globaltimesnews)
पानी के अंदर से आई शिकारी मछली
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि पानी की सतह पर एक छोटी बत्तख नजर आ रही है। सब कुछ ठीक ही चल रहा होता है। तभी पानी के अंदर से एक मछली बत्तख की ओर बढ़ती है। देखते ही देखते मछली पानी में जोरदार हलचल करती है और बत्तख की तरफ झपटती है। जिसके बाद मछली पलक झपकते ही उस बत्तख को अपना शिकार बना लेती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
शिकार करने वाली यह मछली कौन सी है?
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @globaltimesnews नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन के मुताबिक, इस मछली को येलोचीक कार्प (Yellowcheek Carp) कहा जाता है। चीन में इसे 'वॉटर टाइगर' के नाम से भी जाना जाता है। इसकी शिकार करने की क्षमता और तेजी से हमला करने का अंदाज इसे दूसरी मछलियों से अलग बनाता है।
आखिर क्या है येलोचीक कार्प?
येलोचीक कार्प मीठे पानी में पाई जाने वाली एक बड़ी शिकारी मछली है। यहपूर्वी एशिया के कुछ हिस्सों में पाई जाती है। इसके शरीर का आकार लंबा होता है और इसके गालों के आसपास पीले रंग की झलक दिखाई देती है। इसी वजह से इसे येलोचीक कार्प नाम दिया गया है। यह मछली दूसरी मछलियों और पानी में रहने वाले छोटे जीवों को खाती है। अपने बड़े आकार और शिकारी स्वभाव के कारण इसे पानी के भीतर एक ताकतवर शिकारी माना जाता है। चीन में इसे 'वॉटर टाइगर' कहने की वजह भी इसका शिकार करने का अंदाज है। जैसे जंगल में बाघ अपने शिकार पर तेजी से हमला करता है, वैसे ही यह मछली भी पानी में अचानक तेजी से झपट सकती है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
