वायरल न्यूज़

Video: बुजुर्ग को किडनैप कर ले गया था हमास, आतंकियों के हलक से खींच लाया इजराइल

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 10, 2023, 07:00 AM IST

Viral Video: हमास ने बीते शनिवार की सुबह इजराइल पर हमला किया और दर्जनों निर्दोष लोगों को किडनैप करके अपने साथ ले गया। इसमें एक बुजुर्ग महिला भी शामिल थीं।

Image

पहले फ्रेम में आतंकियों की कैद में बुजुर्ग, दूसरे में सुरक्षित वापस लाए सैनिक। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • इजराइल पर हमले के बाद बुजुर्ग को किडनैप कर ले गया हमास
  • फिर एक्शन में आया इजराइल
  • बुजुर्ग महिला को सुरक्षित आतंकियों से छुड़ाया

Israel Hamas Fight Video: गाजा पट्टी से आतंकी संगठन हमास ने शनिवार सुबह पूरी ताकत से इजराइल पर हमला किया। ये हमला इतना बड़ा था कि इजराइल को सोचने समझने का समय तक नहीं मिला। हमास ने जमीन, आसान, समुद्र यानी हर तरफ से इजराइल को पूरी ताकत से निशाना बनाया। हमले में सैकड़ों निर्देश लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही हमास के आतंकी अपने साथ दर्जनों निर्दोष लोगों को किडनैप करके ले गए। हैरानी होगी कि आतंकी 85 साल की बुजुर्ग महिला से भी डर गए और उन्हें कैडनेप कर लिया।

बुजुर्ग को भी किडनैप कर लिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकियों ने जिस बुजुर्ग महिला को किडनैप किया वो चल भी नहीं सकती थीं। घटना के समय बेचारी व्हीलचेयर पर बैठी हुई थीं। बताया गया कि महिला ने यहूदियों का नरंसहार तक देखा था। मगर इजराइल ने हमले से उबरने के बाद पूरी ताकत से पलटवार किया। उनसे अपने उन सभी नागरिकों को छुड़ाना शुरू कर दिया, जिन्हें हमास किडनैप करके अपने साथ ले गया। इसमें इजराइल के सैनिक 85 साल की याफा अदर (Yaffa Adar) को भी हमास के हलक से खींच लाए।

उनकी सुरक्षित वापसी से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल है। इसमें वो सड़क किनारे बैठी हुई हैं। उनके आसपास कई सैनिक भी खड़े हैं। इसमें एक सैनिक उन्हें पीने के लिए पानी देता है। 12 सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि रिहाई के बाद बुजुर्ग महिला परेशान ना हो, इसके लिए उन्हें परिवार के अन्य सदस्यों से मिलवाया गया। फ्रेम मे देख सकते हैं कि बुजुर्ग महिला को व्हीलचेयर पर बैठाकर वापस घर ले जाया गया।

देखिए वायरल वीडियो

मालूम हो कि बुजुर्ग महिला की छुड़ाने से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ। इसे एक्स पर @TheMossadIL के हैंडल से पोस्ट भी किया गया है। वीडियो कुछ ही समय में हजारों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article