वायरल न्यूज़

अजब: दुनिया का सबसे अनोखा कब्रिस्तान, जहां मुर्दों से हर महीने वसूला जाता है किराया!

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 9, 2024, 05:45 PM IST

World Unique Cemetery: मध्य अमरीकन देश ग्वाटेमाला में शवों को भी दफनाने के लिए प्रत्येक महीने किराया देना पड़ता है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि जिस महीने परिजन किराया देने में असमर्थ होते हैं, उनके रिश्तेदार का कब्र से निकालकर एक सामूहिक कब्र में रख दिया जाता है।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

World Unique Cemetery: कहते हैं कि मरने का बाद इंसान का दुनिया से वास्ता खत्म हो जाता है। दूसरी तरफ दुनिया में एक ऐसा कब्रिस्तान है, जहां मरने के बाद मुर्दों से किराया वसूला जाता है। क्या हुआ? यह बात जानकर आप यकीनन चौंक गए होंगे। दरअसल, हम आपको एक ऐसे कब्रिस्तान के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां मुर्दों को कब्र में रखने के लिए हर महीने किराया वसूला जाता है। हालांकि, यह किराया मुर्दे नहीं बल्कि उनके परिजनों से वसूला जाता है।

शव को दफनाने के लिए किराया

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि अगर उनके परिजन किराया नहीं दे पाते हैं तो उनके शव को कब्र से बाहर निकाल दिया जाता है। आप सिर्फ यही जानते होंगे कि किसी मकान में रहने के लिए लोगों को किराया देना पड़ता है। लेकिन शायद ही आपने सुना होगा है कि मुर्दों को कब्र में रखने के लिए भी किराया देना पड़ता है। यह अजीबो-गरीब नियम अमरीका के एक देश में लागू है। मध्य अमरीकन देश ग्वाटेमाला में शवों को भी दफनाने के लिए प्रत्येक महीने किराया देना पड़ता है।

ग्वाटेमाला में देना होता है किराया

बता दें कि ग्वाटेमाला एक जमाने में अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर था। अब इस देश में किसी की मौत के बाद उसके शव को रखने के लिए कब्र के मालिक को हर महीना किराया देना पड़ता है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि जिस महीने परिजन किराया देने में असमर्थ होते हैं, उनके रिश्तेदार का कब्र से निकालकर एक सामूहिक कब्र में रख दिया जाता है। इसके बाद उसकी जगह किसी दूसरे शव को कब्र में दफन कर दिया जाता है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article