वायरल न्यूज़

अजब: उम्र- 100 साल.. पेशा- लोगों को जिंदा रखना, हर रोज 9 घंटे मरीज देखते हैं दुनिया के सबसे बुजुर्ग डॉक्टर

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 17, 2023, 01:47 PM IST

World Oldest Practicing Doctor: हम आपको आज एक ऐसे शख्स से मिलाने जा रहे हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यह शख्स 100 साल की उम्र में भी डॉक्टरी करते हैं। अमेरिका के रहने वाले डॉ. हॉवर्ड टकर को दुनिया का सबसे बुजुर्ग डॉक्टर घोषित किया गया है।

Image

दुनिया के सबसे बुजुर्ग डॉक्टर (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • दुनिया के सबसे बुजुर्ग डॉक्टर हैं हॉवर्ड टकर
  • 100 साल की उम्र में भी करते हैं डॉक्टरी
  • हर रोज 9 घंटे से ज्यादा करते हैं काम

World Oldest Practicing Doctor: जहां लोग 60-65 साल के बाद बुढ़ापे की चपेट में आ जाते हैं और अपना आखिरी दिन गिनना शुरू कर देते हैं। वहीं हम आपको एक ऐसे शख्स से मिलाने जा रहे हैं, जो 100 साल के होने के बाद भी हर रोज 9 घंटे मरीज को देखते हैं। यह शख्स दुनिया के सबसे उम्रदराज डॉक्टर हैं। जो 100 साल की उम्र में डॉक्टरी कर रहे हैं। इनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) ने इस शख्स को ‘दुनिया का सबसे बुजुर्ग डॉक्टर’ (World’s Oldest Practicing Doctor) घोषित किया है।

दुनिया के सबसे बुजुर्ग प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टर

इस शख्स के जज्बे को पूरा दुनिया सलाम कर रही है। अमेरिका के ओहियो में रहने वाले डॉ. हॉवर्ड टकर (Dr Howard Tucker) को ‘दुनिया का सबसे बुजुर्ग डॉक्टर’ माना गया था। इस उम्र में भी वह हर रोज प्रैक्टिस करते हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने 26 फरवरी 2021 को उनका नाम सबसे बुजुर्ग डॉक्टर के रूप में शामिल किया था। डॉ. हॉवर्ड टकर का जन्म 10 जुलाई 1922 को हुआ था। पिछली जुलाई को वह 100 साल के उम्र को पार कर चुके हैं। इस जुलाई को वह 101 साल के हो जाएंगे।

100वें जन्मदिन के बाद हुए थे कोविड संक्रमित

हॉवर्ड न्यूरोलॉजिस्ट हैं। वह पिछले 75 सालों से डॉक्टरी कर रहे हैं। अभी वह क्लीवलैंड के सेंट विनसेंट चैरिटी मेडिकल सेंटर में पढ़ाते हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि जब तक वह जिंदा रहेंगे, मरीजों का इलाज करते रहेंगे। उन्होंने कहा था कि रिटायरमेंट का उनका कोई प्लान नहीं है। अपनी जिंदगी से वह बहुत खुश हैं। वह सुबह 9 बजे से शाम के 6 बजे तक मरीजों का इलाज करते हैं। बता दें कि अपने 100वें जन्मदिन के बाद वह कोरोना की चपेट में भी आ गए थे,, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी थी और संक्रमित होने के दौरान भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जूनियर डॉक्टर्स को पढ़ाते थे।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article