Ajab Gajab News: कोई दुश्मन देश हमला न कर पाए, इसलिए हर देश के पास अपनी सेना होती है। यह सेना उस देश की ताकत होती है। किसी भी देश को तब ज्यादा पॉवरफुल माना जाता है, जब उसकी सैन्य ताकत बहुत अधिक होती है। जिस देश की सेना जितनी अधिक होती है, उस देश को दुनिया उतना ही ताकतवर देश मानती है। दूसरी तरफ दुनिया में कुछ देश बेहद अनोखे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इन देशों के पास अपनी सेना ही नहीं हैं।
आप सोच रहे होंगे कि यह देश अपनी सुरक्षा कैसे करते होंगे। इस बारे में जानकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे। दरअसल, इन देशों की सुरक्षा की जिम्मेदारी उनकी सेना नहीं बल्कि दूसरे देश की सेना और पुलिस संभालती है। आप भी जानिए कौन से हैं वो देश, जिनके पास अपनी सेना नहीं है।
मॉरीशस
मॉरीशस के पास साल 1968 से ही कोई सेना नहीं है। हालांकि इस देश के पास 10 हजार पुलिस कर्मी हैं। यही पुलिसकर्मी आंतरिक और बाह्य दोनों तरह की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालते हैं।
वैटिकन सिटी
वेटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा देश है। इस देश के पास अपनी कोई आर्मी नहीं है। हालांकि, वेटिकन सिटी के पास कुछ सालों पहले नोबल गार्ड हुआ करते थे। लेकिन साल 1970 में नोबल गार्ड नाम की संस्था को भी ध्वस्त कर दिया गया। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी इटली की सेना के पास होती है।
आइसलैंड
आइसलैंड यूरोप के दूसरे सबसे बड़े द्वीप में है। खूबसूरती के मामले में यह दुनिया का सबसे अच्छा देश है। इस देश में साल 1869 के बाद से कोई सेना नहीं है। आपको बता दें कि आइसलैंड नाटो का सदस्य है। इस देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी अमेरिका निभाता है।
मोनैको
मोनैको बहुत ही छोटा देश है। 17वीं शताब्दी के बाद से यहां किसी तरह की सेना नहीं है। हालांकि इस देश के पास छोटी-छोटी फौजी टुकड़ियां जरूर हैं। इस देश को फ्रांस की सेना सुरक्षा प्रदान करती है।
