वायरल न्यूज़

बच्चे के लिए दूध लेने उतरी मां तभी चल पड़ी ट्रेन, आगे जो हुआ देखकर आंखें नम हो जाएंगी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 9, 2025, 08:19 AM IST

Viral Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे कि महिला के बच्चे को भूख लगी तो वो स्टेशन पर दूध लेने के लिए उतर गई। महिला दूध लेकर वापस लौटती इससे पहले ही ट्रेन ने रफ्तार भरना शुरू कर दिया और बेचारी की ट्रेन छूट गई।

Image

महिला से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है। (Photo/Twitter)

Viral Video Today: सोशल मीडिया में कभी-कभी ऐसे वीडियो शेयर किए जाते हैं जिन्हें देखकर आंखें नम हो जाती हैं। कई बार आंसू तक निकल पड़ते हैं। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो सचमुच भावुक कर देगा। वीडियो एक महिला से जुड़ा है जो ट्रेन में अपने बच्चे के साथ यात्रा कर रही है। बच्चे को भूख लगती है और महिला स्टेशन आने का इंतजार करती है। अब गाड़ी स्टेशन पर रुकते ही महिला दूध लेने दौड़ पड़ी। मगर महिला वापस आ पाती इससे पहले ही ट्रेन ने चल पड़ी।

ट्रेन में छूट गया बच्चा

ट्रेन धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ती है और महिला जब तक ट्रेन में सवार होती इसने रफ्तार पकड़ ली। महिला ट्रेन नहीं पकड़ पाई। बेचारी ट्रेन में छूट गए अपने लाल को याद कर फूट-फूटकर रोती है। मगर तभी जो कुछ हुआ इसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी। दरअसल रेलवे गार्ड ने महिला को फूट-फूटकर रोते हुए देखा तो तुरंत उसके पास पहुंच गया। महिला के रोने की वजह पूछी। महिला ने बताया कि वो अपने बच्चे के लिए दूध लेने गई थी मगर ट्रेन चल पड़ी। उसका बच्चा ट्रेन में ही है। इधर गार्ड ने इतना सुना और तुरंत ट्रेन रोकने का इशारा कर दिया।

एक्स पर देखिए वीडियो

फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया देखकर कोई भी भावुक हो जाएगा। इसमें देखेंगे कि गार्ड के इशारे के बाद ट्रेन की रफ्तार तुरंत धीमी हो गई। इधर ट्रेन को रुकते हुए देख महिला ने तुरंत दौड़ लगा दी और महिला अपने लाल के पास पहु्ंच गई। मालूम हो कि महिला से जुड़ा ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे एक्स पर @Gulzar_sahab नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article